Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Assam Flood: मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने PM Modi से की मुलाकात, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत

08:25 PM Jul 22, 2024 IST | Pannelal Gupta

Assam Flood: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें असम में मौजूदा बाढ़ की स्थिति से अवगत कराया।

Highlights

हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर दी जानकारी

हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी जी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा, बैठक के दौरान मैंने उन्हें असम में मौजूदा बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी। शर्मा ने प्रधानमंत्री को असम के लोगों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि असम में बाढ़(Assam Flood) की स्थिति में सुधार हुआ है तथा 11 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 95,000 रह गई है।

Assam Floodराज्य में प्रभावित लोगों की संख्या 1.25 लाख से ज्यादा

शनिवार तक राज्य(Assam Flood) के 10 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 1.25 लाख से ज्यादा बताई गयी थी। बाढ़ के कारण 6,467.5 हेक्टेयर से अधिक कृषि योग्य भूमि डूब गई जबकि कुल 6,310 लोगों ने 35 राहत शिविरों में शरण ली है। बुलेटिन में ब्रह्मपुत्र नदी को लेकर भी बताया गया।

ब्रह्मपुत्र नदी बह रही है खतरे के निशान से ऊपर

बुलेटिन में बताया गया है कि धुबरी में ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जबकि अन्य प्रभावित जिलों में यह घट कर खतरे के निशान से नीचे बह रही है। राज्य ने अब तक बाढ़ की दो लहरों का सामना किया है, जिससे राज्य के सभी 35 जिले प्रभावित हुए हैं। इसमें पहली लहर 28 मई से 13 जून तक थी, जबकि चल रही दूसरी लहर 16 जून से शुरू हुई थी।

Advertisement
Advertisement
Next Article