W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Assam floods : असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.10 लाख लोग अब भी प्रभावित

असम में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ लेकिन अब भी 2.10 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं।

11:38 PM Jul 15, 2022 IST | Shera Rajput

असम में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ लेकिन अब भी 2.10 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं।

assam floods   असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार  2 10 लाख लोग अब भी प्रभावित
Advertisement
असम में शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ लेकिन अब भी 2.10 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं।
Advertisement
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने एक बुलेटिन में कहा कि कछार जिले में एक और शख्स की मौत होने के बाद इस साल बाढ़ और भूस्खलन से संबंधित घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या 194 तक पहुंच गई है।
Advertisement
बुलेटिन में कहा गया है कि सभी नदियों का जलस्तर घट रहा है और कोई भी नदी खतरे के निशान से ऊपर नहीं बह रही है।
Advertisement
उसमें बताया गया है कि सबसे बुरी तरह से प्रभावित क्षेत्र कछार है जहां 1.20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। इसके बाद मोरीगांव में 89,234 लोग सैलाब के पानी से प्रभावित हैं। छह जिले के आठ राजस्व क्षेत्रों के 799 गांव अब भी पानी में डूबे हुए हैं।
प्रभावित जिलों में कछार, चिरांग, दिमा-हासो, करीमगंज और तमुलपुर शामिल हैं। 10 हजार से ज्यादा लोगों ने 45 राहत शिविरों में शरण ले रखी है।
एएसडीएमए ने कहा कि 875.46 हेक्टेयर कृषि भूमि अब भी पानी में डूबी हुई है। बुलेटिन के मुताबिक, 17 सड़कें और 711 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×