Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, लाखों लोग हुए प्रभावित

03:37 AM Jul 15, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Assam Floods: असम में अभी भी कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस समस्या से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। हालांकि राहत की बात ये है कि अब कई इलाकों में जलस्तर कम होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, असम में ज्यादातर इलाकों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। वही, असम में लगातार बारिश के बाद ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से मोरीगांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। घरों में पानी भरने के कारण लोग सड़कों पर शरण ले रहे हैं।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/07/ssstwitter.com_1720994587968.mp4
Advertisement

आपदा प्रबंधन ने रिपोर्ट में कहा-

23 जिलों में 12.33 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान और बिजली गिरने से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 106 हो गई है। असम का धुबरी जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 3.18 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। इसके बाद कछार में लगभग 1.5 लाख लोग और गोलाघाट में 95,000 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ का पानी कम हो रहा है। चूंकि अधिकांश क्षेत्रों में बारिश रुक गई है, इसलिए स्थिति में और सुधार होने की संभावना है।'

एएसडीएमए ने बताया कि वर्तमान में राज्य के 2,406 गांव जलमग्न हैं और 32,924.32 हेक्टेयर फसल नष्ट हो गई। असम के कई जिलों में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वर्तमान में, ब्रह्मपुत्र नदी नेमाटीघाट, तेजपुर और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वर्तमान में, 2,95,651 विस्थापित लोगों ने 18 जिलों के 316 राहत शिविरों में शरण ले रखी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article