टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

असम : ईद पर इस्लामी संगठन ने मुसलमानों से बकरीद पर गाय की कुर्बानी नही देने का किया आग्रह

विवादित मुस्लिम राजनीतिक नेता बदरूद्दीन अजमल ने बकरीद पर मुसलमानों से गाय की कुर्बानी ना देने का असम वासियों से आग्रह किया हैं। बदरूद्दीन अजमल जमीयत उलेमा ए हिंद के के भी सदस्य हैं।

01:29 PM Jul 04, 2022 IST | Desk Team

विवादित मुस्लिम राजनीतिक नेता बदरूद्दीन अजमल ने बकरीद पर मुसलमानों से गाय की कुर्बानी ना देने का असम वासियों से आग्रह किया हैं। बदरूद्दीन अजमल जमीयत उलेमा ए हिंद के के भी सदस्य हैं।

विवादित मुस्लिम राजनीतिक नेता बदरूद्दीन अजमल ने बकरीद पर मुसलमानों से गाय की कुर्बानी ना देने का असम वासियों से आग्रह किया हैं। बदरूद्दीन अजमल जमीयत उलेमा ए हिंद के के भी सदस्य हैं। जमीयत उलेमा ए हिंद  की असम इकाई ने मुसलमानों से ईद-उज-अजहा या बकरीद पर गायों की कुर्बानी नहीं देने का आग्रह किया है, ताकि हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। संगठन की राज्य इकाई के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि कुर्बानी इस त्योहार का महत्वपूर्ण हिस्सा है, ऐसे में गायों के अलावा अन्य जानवरों की बलि दी जा सकती है।
 हमें उनकी धार्मिक भावनांए आहत नही करनी चाहिए – बदरूद्दीन अजमल
राजनीतिक दल ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (एआईयूडीएफ) के अध्यक्ष अजमल ने एक बयान में कहा, ‘‘हिंदुओं का सनातन धर्म गाय को मां मानता है और उसकी पूजा करता है। हमें उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि इस्लामी मदरसे ‘दारुल उलूम देवबंद’ ने 2008 में एक सार्वजनिक अपील की थी कि बकरीद पर गाय की कुर्बानी न दी जाए और उसने यह बताया था कि इस बात का कोई उल्लेख या अनिवार्यता नहीं है कि गाय की ही बलि देनी होगी।
अधिकतर लोग गाय को पवित्र मानते हैं इसलिए किसी और जानवर की बलि देने का आग्रह करता हूं
धुबरी के सांसद ने कहा, ‘‘मैं फिर से वही अपील दोहराता हूं और अपने साथियों से गाय के बजाय किसी अन्य जानवर की बलि देने का आग्रह करता हूं, ताकि देश की बहुसंख्यक आबादी की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे।’’ अजमल ने कहा कि ईद-उज-अजहा के दौरान ऊंट, बकरी, गाय, भैंस और भेड़ जैसे अन्य जानवरों की बलि दी जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि अधिकतर लोग गाय को पवित्र मानते हैं, तो मैं लोगों से गाय की कुर्बानी नहीं देने और किसी अन्य जानवर की बलि देने का विनम्र आग्रह करता हूं।’’ बकरीद 10 जुलाई को मनाए जाने की संभावना है।
 
Advertisement
Advertisement
Next Article