Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

असम : अलकायदा से जुड़े जिहादी समूह से संबंध रखने के आरोप में 5 लोग गिरफ्तार

असम पुलिस ने आतंकवादी संगठन अलकायद से सम्बंधित बांग्लादेशी जिहादी समूह से जुड़े होने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

03:23 PM Mar 05, 2022 IST | Desk Team

असम पुलिस ने आतंकवादी संगठन अलकायद से सम्बंधित बांग्लादेशी जिहादी समूह से जुड़े होने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

असम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुई पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर आतंकवादी संगठन अलकायद से सम्बंधित बांग्लादेशी जिहादी समूह से जुड़े होने का आरोप है। इन सभी को असम के हाउली, बारपेटा और कलगछिया से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Advertisement
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि राज्य पुलिस की विशेष शाखा द्वारा साझा की गई एक खुफिया रिपोर्ट के आधार पर, बारपेटा पुलिस ने हाउली और कलगछिया पुलिस थाना क्षेत्रों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद सुमान उर्फ ​​सैफुल इस्लाम ने बारपेटा को एक्यूआईएस की जेहादी गतिविधियों का अड्डा बनाने के लिए चार अन्य लोगों को प्रेरित किया था। डीजीपी ने कहा कि उनके कब्जे से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
Advertisement
Next Article