टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शिवसेना के 16 बागी MLAs को विधानसभा उपाध्यक्ष ने जारी किया नोटिस, मुंबई-ठाणे में धारा 144 लागू

विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस भेजा। वहीं शिवसेना के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे और मुंबई में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

03:38 PM Jun 25, 2022 IST | Desk Team

विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस भेजा। वहीं शिवसेना के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे और मुंबई में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

महाराष्ट्र में बीते दिनों से सियासी घमासान जारी है। इस बीच विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस भेजा। वहीं शिवसेना के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे एकनाथ शिंदे के गढ़ ठाणे और मुंबई में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
Advertisement
विधानसभा के उपाध्यक्ष जिरवाल ने शुक्रवार को कानूनी राय लेने के बाद बागी विधायकों को नोटिस भेजा। दूसरी तरफ शिवसेना के बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे ने विधानसभा उपाध्यक्ष के खिलाफ खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। 

विश्वास मत हासिल करेगी शिवसेना, फडणवीस हस्तक्षेप करेंगे तो एक बार फिर हो जाएंगे विफल : राउत

शिवसेना के बागी विधायकों पर हमले को विफल करने के लिए मुंबई और पड़सी ठाणे जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी है। शिवसैनिकों ने पुणे और मुंबई में बागी विधायकों के कार्यालय में तोड़फोड़ की और फोस्टरों को फाड़ दिया। पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशनों को सतर्क कर दिया है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने का आदेश दिया है।
ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने जिले में निषेधाज्ञा जारी की है। अधिकारी ने कहा कि यह आदेश 30 जून तक लागू रहेगा, जिसके तहत जुलूस के आयोजन, पोस्टर और तख्तियां प्रदर्शित करने के साथ-साथ हथियार रखने और ले जाने पर रोक है। इसी तरह के आदेश ठाणे के पुलिस आयुक्त की ओर से भी जारी किए गए हैं। 
Advertisement
Next Article