Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Assembly Elections : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज से गुजरात दौरा, चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा

राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का गुजरात का दो दिवसीय दौरा बुधवार से शुरू हो रहा है और इस दौरान वह राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

11:12 AM Aug 17, 2022 IST | Desk Team

राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का गुजरात का दो दिवसीय दौरा बुधवार से शुरू हो रहा है और इस दौरान वह राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का गुजरात का दो दिवसीय दौरा बुधवार से शुरू हो रहा है और इस दौरान वह राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि गहलोत का गुजरात दौरा मंगलवार से शुरू होना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह सूरत शहर नहीं पहुंच सके।
Advertisement
दो दिन राज्य में रहेंगे गहलोत 
कांग्रेस की गुजरात इकाई के प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक गहलोत अब तीन दिन के बजाय दो दिन राज्य में रहेंगे और बुधवार को वडोदरा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि गहलोत इस साल के अंत में होने वाले चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया
दोशी ने बताया कि गहलोत शाम को अहमदाबाद पहुंचेंगे और 18 अगस्त को वापस जाने से पहले वह एक संवाददाता सम्मेलन करेंगे। उन्होंने कहा कि दक्षिण एवं सौराष्ट्र जोन की बैठकों की योजना जल्द ही बनाई जाएगी।कांग्रेस ने 12 जुलाई को गहलोत को गुजरात चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।गहलोत 2017 के विधानसभा चुनावों में गुजरात के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी थे। वर्तमान में राजस्थान के विधायक रघु शर्मा यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
Advertisement
Next Article