राजघाट पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’
कांग्रेस संविधान बचाने तथा मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर ‘सत्याग्रह’ करेगी।
02:30 PM Dec 22, 2019 IST | Shera Rajput
कांग्रेस संविधान बचाने तथा मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर ‘सत्याग्रह’ करेगी।
मोदी सरकार की कार्यशैली तथा उसकी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का यह सत्याग्रह पांच घंटे चलेगा।
सत्याग्रह अपराह्न तीन बजे से शुरू होगा और रात आठ बजे तक जारी रहेगा। इस सत्याग्रह में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई अन्य बड़ नेता शामिल होंगे।
पार्टी महासचिव के। सी। वेणुगोपाल के अनुसार सत्याग्रह केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये तथा संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार के हमले के विरुद्ध तथा बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए किया जा रहा है।
उनका कहना था कि सरकार के फैसलों को लेकर पूरे देश मे गुस्से का माहौल है और लोग अपने अधिकारों की रक्षा की मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था बनाये रखने के नाम पर उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का दमन कर रही है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel