रामनाथ कोविंद से मिले केंद्रीय मंत्री अठावले , महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप एवं सचिन वाजे प्रकरण के मद्देनजर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।
01:58 PM Mar 25, 2021 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप एवं सचिन वाजे प्रकरण के मद्देनजर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। अठावले की राष्ट्रपति से यह मुलाकात नयी दिल्ली में हुई।
Advertisement
मुलाकात के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय समाजिक न्याय राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने राष्ट्रपति कोविंद को ज्ञापन दिया है और उनसे महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने मेरी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ एक पुलिस अधिकारी सचिन वाजे ने उद्योगपति (मुकेश अंबानी) के आवास के पास विस्फोटक रखा जबकि गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को महीने में 100 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य दिया। राज्य में यह गंभीर स्थिति है।’’
Advertisement
अठावले ने कहा कि देशमुख के खिलाफ जांच होनी चाहिए क्योंकि वह इस समय संदेह के दायरे में हैं। उल्लेखनीय है कि परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजे आठ पन्ने के पत्र में देशमुख पर वसूली का लक्ष्य देने का सनसनीखेज आरोप लगाया था।
वहीं मुंबई पुलिस में अधिकारी वाजे को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 25 फरवरी को अंबानी के आवास के पास खड़े एक वाहन से विस्फोटक मिलने के मामले में गिरफ्तार किया है।
Advertisement

Join Channel