Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आतिशी का बड़ा ऐलान, MCD में 12000 अस्थायी कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का

दिल्ली नगर निगम के सभी 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है।

08:58 AM Feb 23, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

दिल्ली नगर निगम के सभी 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है।

दिल्ली नगर निगम के सभी 12 हजार अस्थायी कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिली है। इन कर्मचारियों को स्थायी करने के लिए मंगलवार (25 फरवरी) को एमसीडी सदन की बैठक में प्रस्ताव पारित होगा। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी दी। केजरीवाल ने बताया कि आदमी पार्टी (आप) ने अपना वादा निभाते हुए निगम के इन अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

Advertisement

केजरीवाल ने अस्थायी कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, एमसीडी के सभी 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आम आदमी पार्टी ने अपना वादा निभाते हुए निगम के इन अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का ऐतिहासिक फैसला कर लिया है। 25 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक में यह प्रस्ताव पारित होगा।

25 फरवरी को होगा प्रस्ताव पारित

वहीं, आतिशी ने एक्स पर लिखा, दिल्ली एमसीडी में आप सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सभी विभागों के 12,000 अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला किया है। 25 फरवरी को होने वाली एमसीडी सदन की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी। हमने एमसीडी के कच्चे कर्मचारियों से जो वादा किया था, उसे पूरा करने जा रहे हैं। देश के इतिहास में किसी भी सरकार ने इतना बड़ा फैसला नहीं लिया, जो आज अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में एमसीडी की ‘आप’ सरकार लेने जा रही है।

Advertisement
Next Article