W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आतिशी अपने गिरेबान में झांके, 2500 रुपये महिलाओं को मिलेंगे : रमेश बिधूड़ी

भाजपा सरकार के खिलाफ AAP ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन किया।

08:05 AM Mar 12, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

भाजपा सरकार के खिलाफ AAP ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन किया।

आतिशी अपने गिरेबान में झांके  2500 रुपये महिलाओं को मिलेंगे   रमेश बिधूड़ी

दिल्ली की भाजपा सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने चुनाव के दौरान कहा था कि महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये दिए जाएंगे। होली पर महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। लेकिन, सरकार के दोनों वादे झूठे निकले। आम आदमी पार्टी के विरोध-प्रदर्शन पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी को आड़े हाथों लिया है।

रमेश बिधूड़ी ने आतिशी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन, उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। कालकाजी विधानसभा में बीते 10 साल में सड़कें टूटी हुई हैं। पीने के लिए पानी नहीं है। ये लोग पंजाब में वादा करके आए थे कि महिलाओं को सम्मान राशि दी जाएगी। गेस्ट टीचरों को पक्का किया जाएगा। दिल्ली में यमुना नदी को साफ करने वाले थे। लेकिन, इन लोगों ने तो शराब घोटाला किया।

रमेश बिधूड़ी का आतिशी के बयान पर पलटवार

उन्होंने कहा, आतिशी से मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभी विधायक बने ज्यादा समय नहीं हुआ है। केजरीवाल को दिखाने के लिए यह प्रदर्शन न करें कि वह बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। दिल्ली की भाजपा सरकार में दिल्ली विकसित होगी। जहां तक महिलाओं को 2,500 रुपये देने की बात है, वह भी दिया जाएगा। दिल्ली का बजट पेश होने के बाद महिलाओं के खाते में सम्मान राशि दी जाएगी।

रमेश बिधूड़ी ने पूर्व सरकार पर किया तीखा हमला

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जिस तरह हिरण्य कश्यप ने भक्त प्रह्लाद को नष्ट करने के लिए शक्ति और अहंकार का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, आज केजरीवाल के शासन सहित ऐसी ही ताकतें मौजूद हैं। ‘आप-दा’ से दिल्ली के लोगों ने मुक्ति पा ली है। अब पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को विकसित नगर बनाने और इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×