वाराणसी के आत्मविश्वेश्वर मंदिर में लगी भीषण आग, 7 लोग झुलसे
Atmavishweshwar Temple Fire: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक मंदिर में आग लगने की खबर आई है। वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित संकठा गली स्थित आत्म विश्वेश्वर मंदिर में शनिवार देर शाम आरती के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रूई की सजावट से सजे मंदिर में जलता हुआ दीपक गिरने से आग लग गई। हादसे के वक्त मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगते ही मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिली है कि इस घटना में पुजारी समेत सात श्रद्धालु घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री और डीएम अस्पताल पहुंचे।
Atmavishweshwar Temple Fire: सावन के आखिरी जुटी थी भीड़
सावन के आखिरी दिन आत्म विश्वेश्वर मंदिर में रूई से विशेष सजावट की गई। शाम की आरती के लिए सैकड़ों लोग मंदिर पहुँचे। जानकारी के अनुसार, आरती के दौरान जलता हुआ दीपक गिर गया। इससे रूई की सजावट से सजे मंदिर में आग लग गई। देखते ही देखते मंदिर धधकने लगा। आग लगते ही मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इस हादसे में पुजारी समेत सात लोग घायल हो गए। सभी झुलसे लोगों को तुरंत एम्बुलेंस से मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहाँ से सभी को महमूरगंज स्थित जेएस मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
VIDEO | Varanasi: Fire during aarti at Atma Veereshwar Temple injures seven devotees. Visuals from the spot. More details awaited.
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/BgKSAZ5nZS
— Press Trust of India (@PTI_News) August 9, 2025
Atmavishweshwar Temple Fire: मंत्री-डीएम अस्पताल पहुंचे
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह अस्पताल पहुँच गए। जिलाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने घायलों के इलाज की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।
'सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं'- अजय राय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आत्मविश्वेश्वर मंदिर में लगी आग की घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए x पर पोस्ट किया और लिखा, "वाराणसी में माँ संकठा जी मंदिर के बगल में श्री आत्म विश्वेश्वर महादेव मंदिर में आग लगने और कई श्रद्धालुओं के झुलसने की खबर दुखद है। मैं बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी से इस दुर्घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"
ये भी पढ़ें- PM Modi Celebrates Raksha Bandhan: स्कूली छात्राओं ने PM Modi को बांधी राखी