भाजपा को हराने का प्रयास! हिमाचल पहुंचे खड़गे, चुनावी रणनीति पर की चर्चा
कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने पहले चुनावी प्रचार अभियान के लिए मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे।
07:58 PM Nov 08, 2022 IST | Desk Team
कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे जिम्मेदारी संभालने के बाद अपने पहले चुनावी प्रचार अभियान के लिए मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे। पहाड़ी राज्य पहुंचने के साथ ही उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक की जिसमे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे।
सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में विधानसभा चुनाव से जुड़ी रणनीति पर चर्चा की गई। मिली जानकारी के अनुसार, खड़गे बुधवार को शिमला के बनूटी और नालागढ़ के पंझेरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।
भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
कांग्रेस ने हिमाचल में अपनी पूरीताकत झोंक दी है। पार्टी के शीर्ष नेता गुजरात से ज्यादा पहाड़ी राज्य का दौरा कर रहें है। हिमाचल प्रदेश में हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का मौका मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार फिर से भाजपा के हाथों कामयाबी लग सकती है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel