For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Video में छेड़छाड़ कर कैबिनेट समिति की बैठक को सिखों के खिलाफ दिखाने की कोशिश, FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने कैबिनेट की एक समिति का एक विकृत या छेड़छाड़ किया गया वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया है जिसमें कुछ लोगों ने यह दिखाने की कोशिश की यह बैठक सिख समुदाय के खिलाफ थी।

01:38 AM Jan 08, 2022 IST | Shera Rajput

दिल्ली पुलिस ने कैबिनेट की एक समिति का एक विकृत या छेड़छाड़ किया गया वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया है जिसमें कुछ लोगों ने यह दिखाने की कोशिश की यह बैठक सिख समुदाय के खिलाफ थी।

video में छेड़छाड़ कर कैबिनेट समिति की बैठक को सिखों के खिलाफ दिखाने की कोशिश  fir दर्ज
दिल्ली पुलिस ने कैबिनेट की एक समिति का एक विकृत या छेड़छाड़ किया गया वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज किया है जिसमें कुछ लोगों ने यह दिखाने की कोशिश की यह बैठक सिख समुदाय के खिलाफ थी।
Advertisement
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान, यह देखा गया कि कुछ ट्विटर हैंडलों के माध्यम से ट्विटर पर एक फर्जी/ छेड़छाड़ किया हुआ वीडियो साझा किया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दरअसल, वीडियो मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक का था, जो प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद नौ दिसंबर, 2021 को हुई थी। वीडियो विभिन्न समाचार पोर्टलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध था।
पुलिस उपायुक्त (आईएफएसओ) के पी एस मल्होत्रा ने कहा, “दुश्मनी को बढ़ावा देने और सांप्रदायिक वैमनस्य को भड़काने के खराब इरादे से, वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई और एक नया वॉइस ओवर लगाया गया जिसमें कथित व्यक्तियों ने यह दिखाने की कोशिश की कि बैठक सिख समुदाय के खिलाफ थी।”
Advertisement
पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट किया, “वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए एक ट्वीट में दावा किया गया कि सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति की बैठक में सिखों को भारतीय सेना से हटाने का आह्वान किया गया था। दावा फर्जी है। ऐसी कोई चर्चा/बैठक नहीं हुई है।”
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×