Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Chhatrapati Shivaji महाराज के इतिहास को मिटाने की कोशिश: भाई जगताप

औरंगजेब की कब्र हटाने पर शिवाजी महाराज के इतिहास से छेड़छाड़

02:34 AM Mar 18, 2025 IST | Syndication

औरंगजेब की कब्र हटाने पर शिवाजी महाराज के इतिहास से छेड़छाड़

मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेता भाई जगताप ने दावा कर दिया है कि औरंगजेब की कब्र हटाने की आड़ में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को मिटाने की कोशिश की जा रही है।

मेरा एकमात्र संकल्प हिंदू राष्ट्र बनाना और औरंगजेब की कब्र हटानाः BJP विधायक T Raja

कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि कई वर्षों तक रायगढ़ में छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि को छिपाने का काम किया गया। उस समाधि को उजागर महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले ने किया। जिस औरंगजेब ने पूरे देश को पछाड़ा था। लेकिन, शिवाजी महाराज ने उसकी बुरी हालत कर दी थी। औरंगजेब की मृत्यु हुई और महाराष्ट्र की जमीन पर उसे दफनाया गया। यह इतिहास है इसे उखाड़ने की क्या जरूरत है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को जिस तरह से मिटाया जा रहा है मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। औरंगजेब एक क्रूर शासक था। मराठाओं ने औरंगजेब के ख़िलाफ 27 साल संर्घष किया। उसे मारकर दफनाया गया। मैं समझता हूं कि ऐसे इतिहास को मिटाने का काम नहीं होना चाहिए।

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाल द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुलना औरंगजेब से करने पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा कि उन्होंने कार्यशैली की तुलना औरंगजेब से की है। मैं उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में था। देखिए औरंगजेब एक क्रूर शासक था। उसने बहुत कोशिश की महाराष्ट्र पर अधिकार हो। लेकिन, मराठाओं ने संघर्ष किया और ऐसा नहीं होने दिया। महाराष्ट्र सरकार के संदर्भ में हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि वर्तमान सरकार भी औरंगजेब की तरह काम कर रही है। लेकिन, उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article