For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Atul Parchure Death: मराठी एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में निधन, CM शिंदे ने जताया दुख

12:05 AM Oct 15, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
atul parchure death  मराठी एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में निधन  cm शिंदे ने जताया दुख

Atul Parchure Death: मराठी और हिंदी फिल्मों में अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज अभिनेता अतुल परचुरे का आज 14 अक्टूबर को निधन हो गया। 57 साल की उम्र में एक्टर ने आखिरी सांस ली है। कुछ साल पहले ही एक्टर को कैंसर होने का पता चला था, जिसके बाद से उनका इलाज जारी था। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके निधन से सदमे में हैं। अतुल ने अपने लंबे करियर में कई मराठी और हिंदी फिल्मों और टीवी शो में काम किया था। वो 'कपिल शर्मा शो' में कई किरदार निभाने के लिए जाने जाते थे।

Highlights

  • मशहूर एक्टर अतुल परचुरे ने 57 साल की उम्र में हुआ निधन
  • कुछ साल पहले ही हुई थी कैंसर की बीमारी
  • अतुल परचुरे के निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री सदमे में

 

कैंसर से पीड़ित थे अतुल

एक्टर ने पिछले साल कहा था, मेरी शादी के 25 साल पूरे हुए थे। जब हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड गए, तब मैं ठीक था। लेकिन कुछ दिनों के बाद, मैं कुछ भी नहीं खा पा रहा था। मुझे पता था कि कुछ गड़बड़ है। मेरे भाई ने बाद में मुझे कुछ दवाएं दीं, लेकिन उनसे मुझे कोई फायदा नहीं हुआ। कई डॉक्टरों के पास जाने के बाद मुझे अल्ट्रासोनोग्राफी कराने के लिए कहा गया। जब डॉक्टर ने ऐसा किया तो मैंने उसकी आंखों में डर देखा और मुझे लगा कि कुछ गड़बड़ है। मुझे बताया गया कि मेरे लीवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है और यह कैंसर है। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं ठीक हो जाऊंगा या नहीं, तो उन्होंने कहा, ‘हां आप ठीक हो जाएंगे।

CM एकनाथ शिंदे ने जताया दुख

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अतुल परचुरे के निधन पर दुख जताया है। सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है, "कभी दर्शकों को हंसाने वाले, कभी उनकी आंखों में आंसू लाने वाले बेहतरीन एक्टर अतुल परचुरे का असामयिक निधन दुखद है। उन्होंने नाटक, फिल्म और धारावाहिक तीनों ही क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है।

इन फिल्मों और शोज में किया काम

बॉलीवुड में उनकी कुछ फिल्मों में 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया', 'क्यों की...', 'क्यों की... मैं झूठ नहीं बोलता', 'स्टाइल', 'क्या दिल ने कहा', 'चोर मचाये शोर', 'गॉड ओनली नोज', 'कलकत्ता मेल', 'जजंतरम ममंतरम', 'तुमसा नहीं देखा', 'यकीन', 'चकाचक', 'कलयुग', 'अंजाने - द अननोन' जैसी नामी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा ये कई नामी टीवी शो में भी नजर आए। 'कपिल शर्मा शो', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'खिचड़ी', 'आर के लक्ष्मण की दुनिया' जैसे पॉपुलर टीवी शो में नजर आए थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×