Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

August Rashifal 2025: जानिए! सभी 12 राशियों का मासिक भविष्यफल

06:55 AM Aug 01, 2025 IST | Shera Rajput
august rashifal 2025

August Rashifal 2025: अगस्त 2025 का महीना ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने शुक्र, बुध, सूर्य और चंद्रमा का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन में शुभ-अशुभ प्रभाव लाएगा। कुछ को धन लाभ का अवसर मिलेगा तो कुछ को अपने खर्चों और फैसलों में सावधानी बरतनी होगी।

तो आइए जानते हैं, अगस्त का महीना किसके लिए शुभ और किसके लिए सावधानीपूर्ण रहेगा।: –

आइए जानते हैं August Rashifal 2025

1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)

मेष राशि वालों को करियर और शिक्षा के क्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि नौकरीपेशा लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है, वरना स्थितियां बिगड़ सकती हैं। जोखिम भरे निवेशों से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

लकी नंबर: 18 लकी कलर: पीच

Advertisement

2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)

इस महीने आपके कार्य की सराहना होगी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। निवेश के मामलों में विशेषज्ञों की सलाह लेना उचित रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव संभव है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

लकी नंबर: 9 लकी कलर: ब्राउन

3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)

अगस्त महीना मिथुन राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। युवाओं को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। संपत्ति में वृद्धि संभव है।

लकी नंबर: 3 लकी कलर: सैफ्रॉन

4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)

कर्क राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पुराने संबंधों में सुधार होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित फल मिलेगा।

लकी नंबर: 5 लकी कलर: ग्रीन

5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)

इस महीने व्यापार में नेटवर्क बढ़ेगा, जिससे लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें, मौसमी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। नौकरी में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान की सेहत में सुधार होगा। मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे।

लकी नंबर: 11 लकी कलर: येलो

6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)

August Rashifal 2025 ये बताता है कि अगस्त का महीना कन्या राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। लव लाइफ में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। शारीरिक स्थिति में भी सुधार होगा। मित्रों की मदद से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं। करियर में सफलता मिलने की संभावना है।

लकी नंबर: 17 लकी कलर: डार्क ग्रे

7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

तुला राशि के जातकों को इस महीने नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा। योजनाएं सफल होंगी। प्रेम संबंधों में हल्की परेशानियाँ आ सकती हैं। पेट संबंधी रोगों से सतर्क रहें। निवेश के लिए समय अनुकूल है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थी शिक्षा में मन लगाकर सफलता पाएंगे।

लकी नंबर: 1 लकी कलर: ऑरेंज

8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

August Rashifal 2025 ये बताता है कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। शेयर बाजार में निवेश करते समय सतर्क रहें। विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति गंभीर रहना होगा।

लकी नंबर: 22 लकी कलर: ब्लू

9. धनु राशि का राशिफल  (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

अगस्त में विद्यार्थियों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसाय में निर्णय सोच-समझकर लें। व्यापारिक यात्राओं के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी। इस महीने कोई बड़ी उपलब्धि भी मिल सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

लकी नंबर: 4 लकी कलर: रेड

10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)

सट्टा या लॉटरी से लाभ मिलने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में उलझाव आ सकता है, विवादों से बचें। नौकरी में स्थिरता रहेगी। माता की सेहत पर खर्च हो सकता है। जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है। किसी बड़ी उपलब्धि के योग भी बन रहे हैं।

लकी नंबर: 6 लकी कलर: मैजेंटा

11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)

इस महीने आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। व्यवसाय में भी लाभ मिलेगा।

लकी नंबर: 8 लकी कलर: मैरून

12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)

अगस्त में युवाओं को करियर में सफलता मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में भावुकता बढ़ सकती है। नौकरी में आगे बढ़ने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे और माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

लकी नंबर: 7 लकी कलर: गोल्डन

 

तो इस प्रकार था August Rashifal 2025 ऐसे ही और राशिफल (Horoscope) जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ और आगे पढ़े: Aaj Ka Love Rashifal : लव लाइफ में आज धैर्य और माफी की हो सकती है परीक्षा…

Advertisement
Next Article