Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

शुभ संयोग: सोच रहे हैं पहली बार गणपति बप्पा को घर लाने की, तो देर ना करें बस रखें इन बातों का खास ख्याल

शास्त्रों में भादो माह की गणेश चतुर्थी का विशेष महत्त्व बताया गया है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस अवसर पर लोग अपने घर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और दस दिनों तक बहुत धूमधाम से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। दसवें दिन अनंत चतुर्दशी पर गणपति की इन मूर्तियों का विसर्जन हो जाता है।

11:24 AM Sep 11, 2023 IST | Uday sodhi

शास्त्रों में भादो माह की गणेश चतुर्थी का विशेष महत्त्व बताया गया है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस अवसर पर लोग अपने घर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और दस दिनों तक बहुत धूमधाम से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। दसवें दिन अनंत चतुर्दशी पर गणपति की इन मूर्तियों का विसर्जन हो जाता है।

शास्त्रों में भादो माह की गणेश चतुर्थी का विशेष महत्त्व बताया गया है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस अवसर पर लोग अपने घर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और दस दिनों तक बहुत धूमधाम से उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। दसवें दिन अनंत चतुर्दशी पर गणपति की इन मूर्तियों का विसर्जन हो जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार 19 सितंबर को मनाया जाएगा।
Advertisement
अगर आप गणेश चतुर्थी पर पहली बार गणपति स्थापना कर रहे हैं तो कुछ जरूरी बातें और नियम जरूर जान लें।
गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त 
गणेश चतुर्थी के दिन घरों और बड़े-बड़े पूजा-पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में ही लोग घरों में गणपति को स्थापित करते हैं. चतुर्थी तिथि की शुरुआत 18 सितंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 9 मिनट पर होगी और इसका समापन 19 सितंबर 2023 को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को मनाई जाएगी। गणेश प्रतिमा की स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 सितंबर को सुबह 11 बजकर 7 मिनट से दोपहर 01 बजकर 34 मिनट तक है।
घर पर गणपति स्थापना करने का सबसे पहला चरण होता है गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदना। मूर्ति का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी की सूंड बाईं ओर होनी चाहिए। घर पर स्थापित करने के लिए बाईं ओर सूंड वाले गणपति की मूर्ति शुभ मानी जाती है। इससे घर पर सुख समृद्धि आती है।
इसके बाद इस बात का भी ख्याल रखें कि जिस स्थान पर आप गणपति की स्थापना करने वाले हैं  उस जगह की अच्छी तरह से साफ सफाई कर लें। साथ ही उस जगह की फूल-मालाओं से सजावट भी करें। इसके बाद इस स्थान पर गंगाजल छिड़क कर शुद्ध कर लें।
घर पर स्थापित करने के लिए गणेश जी की प्रतिमा खरीदते समय कोशिश करें कि आप भगवान की ऐसी प्रतिमा लें जिसमें गणेश जी बैठे हुए हों।
वैसे तो घर पर स्थापित करने के लिए सिंदूरी और सफेद रंग की बप्पा की मूर्ति सबसे अच्छी मानी जाती है। लेकिन आप किसी भी चटक कलर की रंगीन मूर्तियां घर ला सकते हैं।
गणपति को घर लाते समय गाजे-बाजे के साथ शंख भी जरूर बजाएं। शंख बजाकर भगवान का स्वागत करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
भगवान गणेश को स्थापित करने से पहले चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।
मूर्ति के पास एक कलश में जल भरकर रखें
घर पर बप्पा की मूर्ति ला रहे हैं तो आप प्लास्टर ऑफ पेरिस या किसी अन्य तरह के केमिकल से बनी मूर्ति को खरीदने से बचे। आप सफेद मदार की जड़ या फिर मिट्टी से बनी इको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा ला सकते हैं। इसका विसर्जन करना भी आसान होता है।
Advertisement
Next Article