टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया मालाबार नौसैन्य अभ्यास का हिस्सा बना रहेगा: भारत

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया मालाबार नौसैन्य अभ्यास का हिस्सा बना रहेगा।

12:37 AM Mar 22, 2022 IST | Desk Team

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया मालाबार नौसैन्य अभ्यास का हिस्सा बना रहेगा।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया मालाबार नौसैन्य अभ्यास का हिस्सा बना रहेगा। साथ ही श्रृंगला ने यह स्पष्ट संकेत दिए कि क्वाड के सभी सदस्य देश इसमें हिस्सा लेंगे।क्वाड चार देशों भारत,अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान का संगठन है। ऑस्ट्रेलिया ने इस बड़े नौसैन्य अभ्यास में 2020 और 2021 में भी हिस्सा लिया था।
हम यकीनन सभी संबद्धो की भागीदारी को लेकर उत्सुक हैं
श्रृंगला ने कहा,‘‘ जैसा कि आप जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया को मालाबार अभ्यास में शामिल किया गया है। उन्होंने 2020 और 2021 में भी मालाबार अभ्यास में हिस्सा लिया था, और वे मालाबार अभ्यास का हिस्सा बने रहेंगे ….।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मुझे लगता है कि हम यकीनन सभी संबद्धो की भागीदारी को लेकर उत्सुक हैं।’’
स्कॉट मॉरिसन व पीएम मोदी ने किया डिजिटल शिखर सम्मेलन को सबोंधित 
विदेश सचिव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के बीच डिजिटल शिखर सम्मेलन के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि मालाबार अभ्यास हिंद महासागर में भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यास के रूप में 1992 में शुरू हुआ था,बाद में जापान 2015 में इस अभ्यास का स्थायी सदस्य बना था।
 
 
Advertisement
Advertisement
Next Article