ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल ने इंडियन गर्लफ्रेंड विनी रमन से की सगाई, देखें तस्वीरें
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन ने पिछले दिनों सगाई कर ली है। ग्लेन ने इस बात की जानकारी अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम
07:00 AM Feb 28, 2020 IST | Desk Team
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनी रमन ने पिछले दिनों सगाई कर ली है। ग्लेन ने इस बात की जानकारी अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके की। काफी लंबे समय से मैैक्सवेल और विनी एक दूसे को डेट कर रहे हैं।
Advertisement
बता दें कि ग्लेन के साथ सगाई की तस्वीर विनी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया था लेकिन उनके बाईं कोहनी की सर्जरी होनी थी जिसके चलते वह बाहर हो गए।
इन दिनों साउथ अफ्रीकी दौरे पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम है और तीन टी20 मैचों की सीरीज दोनों टीमों के बीच में खेली जा रही है। टी20 सीरीज के बाद दोनों के बीच में तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। विनी के साथ तस्वीर शेयर करके मैक्सवेल ने कैप्शन में रिंग बनाई थी।
जबकि विनी ने मैक्सवेल के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, पिछले सप्ताह मेरे पसंदीदा इंसान ने मुझसे शादी करने के लिए पूछा और मैंने हां किया।
इंटरनेशनल क्रिकेट से हाल ही में मैक्सवेल ने ब्रेक लिया हुआ था। मेंटल हेल्थ के चलते मैक्सवेल ने कुछ समय के इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला था। हालांकि बिग बैश लीग के जरिए मैक्सवेल ने क्रिकेट मैदान पर वापसी की और शानदार प्रदर्शन किया। जब मैक्सवेल ने क्रिकेट मैदान पर वापसी की थी तो उन्होंने कहा था कि विनी रमन ने इस मुश्किल घड़ी में उनका हाथ दिया था। मेलबर्न बेस्ड इंडियन फार्मासिस्ट विनी रमन है। मेलबर्न में ही विनी का जन्म हुआ है।
दोनों की एक साथ देखें कुछ तस्वीरें
1.
2.
3.
4.
5.
Advertisement