Bajaj की फेस्टिव सीजन तैयारी पूरी! दिवाली से पहले लॉन्च होंगी 6 धांसू बाइकें
Bajaj 6 New Bikes Launch Before Diwali: दिवाली से पहले बजाज ऑटो भारतीय बाजार में 6 नई और अपडेटेड बाइक्स पेश करने की तैयारी में है। कंपनी का फोकस Pulsar NS125, NS160, NS200 और NS400Z के अपडेटेड मॉडल पर रहेगा। इसके अलावा नई 250cc एडवेंचर बाइक और रेट्रो क्रूजर भी लॉन्च हो सकती है, जिससे फेस्टिव सीजन में मुकाबला बढ़ेगा।
04:09 PM Aug 29, 2026 IST | Amit Kumar
Bajaj 6 New Bikes Launch Before Diwali: त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही ऑटोमोबाइल बाजार में हलचल बढ़ने लगी है। हर साल की तरह इस बार भी कंपनियां कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए नए मॉडल और आकर्षक ऑफर्स की तैयारी कर रही हैं। इसी कड़ी में देश की प्रमुख बाइक कंपनी बजाज ऑटो एक बड़ा प्लान तैयार कर रही है। कंपनी दिवाली से पहले भारतीय बाजार में करीब 6 नए या अपडेटेड मॉडल पेश कर सकती है।
Advertisement
अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बजाज के आने वाले मॉडल आपके लिए खास हो सकते हैं। कंपनी का सबसे ज्यादा जोर अपनी फेमस पल्सर रेंज को अपडेट करने के साथ नए सेगमेंट में एंट्री करने पर रहने वाला है।
Advertisement
पल्सर NS सीरीज पर कंपनी का खास फोकस
- बजाज की कुल टू व्हीलर बिक्री में पल्सर की हिस्सेदारी करीब 44 फीसदी बताई जाती है।
- यही वजह है कि कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक सीरीज को लगातार अपडेट कर रही है।
- बजाज ने पल्सर रेंज को मुख्य रूप से क्लासिक, N सीरीज और NS सीरीज में बांटा है।
- क्लासिक और N सीरीज में बदलाव करने के बाद अब कंपनी का ध्यान स्पोर्टी डिजाइन वाली NS सीरीज पर है।
- माना जा रहा है कि आने वाले समय में Pulsar NS125 और NS160 के अपडेटेड मॉडल बाजार में उतारे जा सकते हैं।
- इन बाइक्स में नए ग्राफिक्स और मॉडर्न डिजिटल फीचर्स के साथ बेहतर हैंडलिंग मिलने की उम्मीद है।
- इसके बाद कंपनी NS200 और NS400Z को भी नए अपडेट के साथ पेश कर सकती है।
पहली एडवेंचर बाइक ला सकती है बजाज
- बजाज इस बार सिर्फ मौजूदा बाइक्स को अपडेट करने तक सीमित नहीं रहने वाली है।
- कंपनी एक नए सेगमेंट में भी कदम रखने की तैयारी कर रही है। टेस्टिंग के दौरान बजाज की एक नई एडवेंचर या डुअल-स्पोर्ट बाइक को कई बार देखा जा चुका है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बाइक में 250cc का एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है।
- यही इंजन कंपनी की Pulsar N250 में भी इस्तेमाल किया जाता है।
- बाइक को लंबी दूरी और खराब सड़कों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है।
- इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक, ऊंचा एग्जॉस्ट और पूरी तरह डिजिटल TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
- बाजार में आने के बाद इसका मुकाबला Hero Xpulse 210 और Suzuki V-Strom SX जैसी बाइक्स से हो सकता है।
रेट्रो बाइक के साथ प्रीमियम सेगमेंट में बढ़ेगा मुकाबला
- बजाज और Triumph की साझेदारी पहले से ही भारतीय बाजार में Speed 400 और Scrambler 400X जैसे मॉडल के जरिए अपनी पहचान बना चुकी है।
- अब कंपनी इस साझेदारी के तहत एक और नई बाइक पेश करने की तैयारी कर सकती है।
- संभावना है कि 350cc से 400cc के आसपास की कोई रेट्रो या क्रूजर बाइक बाजार में लाई जाए।
- इसे क्लासिक डिजाइन के साथ मॉडर्न फीचर्स से लैस किया जा सकता है।
- अगर ऐसा होता है तो बजाज-ट्रायम्फ की यह बाइक सीधे तौर पर Royal Enfield जैसी कंपनियों को टक्कर देगी।
- कंपनी की कोशिश कम कीमत के दायरे में ग्राहकों को प्रीमियम लुक और आरामदायक क्रूजर राइडिंग का फील देने की हो सकती है।
बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन बढ़ा रही कंपनी
- बजाज की नई बाइक्स की तैयारी ऐसे समय में हो रही है जब भारतीय टू व्हीलर मार्किट में कंपनी की मांग मजबूत बनी हुई है।
- बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए बजाज अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर भी काम कर रही है।
- कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता को करीब 72 लाख यूनिट से बढ़ाकर 90 लाख से ज्यादा यूनिट करने की योजना बताई जा रही है।
- इसके लिए नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की संभावनाओं पर भी काम किया जा रहा है।
- कुल मिलाकर, अगर बजाज अपने प्लान के मुताबिक दिवाली से पहले 6 नए और अपडेटेड मॉडल बाजार में उतारती है, तो फेस्टिव सीजन में कस्टमर्स के पास बाइक खरीदने के लिए कई नए ऑप्शन होंगे।
- खासकर पल्सर NS रेंज, नई एडवेंचर बाइक और रेट्रो मॉडल को लेकर बाजार में दिलचस्पी बढ़ सकती है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel