20 साल बाद न्यू अवतार में आई Pajero, दमदार डिजाइन और धांसू फीचर्स ने खींचा सबका ध्यान
Mitsubishi Pajero Revealed 2026 : ऑटोमोबाइल बाजार में कुछ गाड़ियां ऐसी होती हैं, जिनकी पहचान सिर्फ उनके फीचर्स से नहीं बल्कि उनकी दमदार छवि से होती है। Mitsubishi Pajero भी ऐसी ही एक SUV है। मजबूत बॉडी, शानदार डिजाइन और ऑफ-रोड क्षमता की वजह से पजेरो ने लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया है। अब Mitsubishi ने अपनी 5वीं जेनरेशन की ऑल-न्यू Pajero को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यू पजेरो पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ी, चौड़ी और प्रीमियम दिखाई देती है। इसका नया डिजाइन काफी अट्रैक्टिव और अग्रेसीव है। यही वजह है कि इसे Toyota Fortuner जैसी फेमस SUV का मजबूत ऑप्शन के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन, भारतीय कस्टमर्स के लिए इस खबर में एक निराश करने वाली बात भी है।
पहले से ज्यादा बड़ा और दमदार डिजाइन
- न्यू Mitsubishi Pajero के डिजाइन में कंपनी ने काफी चेंज किए हैं।
- पिछली जेनरेशन की तरह इसके पीछे स्पेयर व्हील देखने को नहीं मिलता। इसके बावजूद SUV का रोड प्रेजेंस काफी मजबूत नजर आता है।
- गाड़ी की लंबाई 4.9 मीटर से ज्यादा रखी गई है, जिससे इसका आकार काफी बड़ा दिखाई देता है।
- SUV में करीब 230mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है।
- इसका मतलब है कि खराब सड़क, बड़े गड्ढे और पथरीले रास्तों पर भी इसे चलाने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
- लंबा व्हीलबेस होने की वजह से केबिन में यात्रियों के लिए अच्छा लेगरूम और पर्याप्त जगह मिल सकती है।
लग्जरी इंटीरियर और मॉडर्न फीचर्स
- न्यू Pajero के केबिन को भी पुराने मॉडल के मुकाबले में काफी मॉडर्न बनाया गया है।
- Mitsubishi ने इसमें प्रीमियम मटेरियल और नए डिजाइन वाले डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया है।
- Pajero की पुरानी पहचान रहे थ्री-गेज मल्टी-मीटर को भी मॉडर्न अंदाज दिया गया है और इसे टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया गया है।
- फीचर्स की बात करें तो SUV में हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, एकॉस्टिक विंडो ग्लास और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- इन सुविधाओं की वजह से इसका केबिन काफी प्रीमियम और कम्फर्ट महसूस होता है।
2.4 लीटर डीजल इंजन से मिलेगी ताकत
- Mitsubishi ने न्यू Pajero में इसकी ऑफ-रोड पहचान को बरकरार रखा है।
- SUV को मजबूत लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें प्रॉपर 4x4 सिस्टम और लो-रेंज गियरबॉक्स दिया गया है।
- यानी यह SUV सिर्फ शहर की सड़कों के लिए नहीं बल्कि मुश्किल ऑफ-रोड रास्तों के लिए भी तैयार है।
- इसमें 2.4 लीटर टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है, जो करीब 200 bhp की पावर पैदा करता है।
- इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
भारत में लॉन्च नहीं होगी नई Pajero
- नई Pajero में ऐसे कई फीचर्स हैं, जिन्हें Fortuner खरीदने वाले कस्टमर्स पसंद कर सकते हैं। इसमें मजबूत बॉडी, 4x4 क्षमता, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और प्रीमियम केबिन जैसे कई खास क्वालिटी मौजूद हैं।
- भारत में Mitsubishi Pajero की पुरानी फैन फॉलोइंग आज भी देखने को मिलती है।
- यही वजह है कि अगर कंपनी इस SUV को भारतीय बाजार में लॉन्च करती, तो इसकी Toyota Fortuner से टक्कर देखने को मिल सकती है।
- लेकिन , फिलहाल सबसे बड़ी परेशानी यह है कि नई Mitsubishi Pajero के भारत में लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में भारतीय SUV प्रेमियों को इसके लिए विदेशी बाजारों तक ही सीमित रहना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Kia, BMW से लेकर Porsche तक! सितंबर में मार्किट के अंदर धमाल मचाने आ रही ये कारें

Join Channel