Kia, BMW से लेकर Porsche तक! सितंबर में मार्किट के अंदर धमाल मचाने आ रही ये कारें
Upcoming Cars in September 2026: सितंबर 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपनी नई और अपडेटेड कारें इंडियन मार्किट में उतारने की तैयारी में हैं। इनमें Kia Sorento, Maruti Baleno Facelift, BMW 7 Series और Porsche Cayenne Electric जैसे मॉडल शामिल हैं। आइए जानते हैं इन कारों में क्या खास होगा और कब ये लॉन्च होंगी।
1. Kia Sorento

- Kia India 4 सितंबर को अपनी प्रीमियम SUV Sorento को भारत में लॉन्च कर सकती है।
- इसकी कुछ यूनिट्स डीलर यार्ड तक पहुंच चुकी हैं। सामने आई फोटो के अनुसार इसमें 7-सीटर लेआउट मिलेगा।
- सेकंड लाइन में कैप्टन सीटों की जगह बेंच सीट दी गई है।
- SUV में 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो करीब 202hp की पावर और 441Nm टॉर्क देगा।
- इसे 8-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा 1.6-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी मिल सकता है।
- फीचर्स की बात करें तो Sorento में कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लेदर सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, Bose ऑडियो, 360-डिग्री कैमरा और पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
- थर्ड लाइन में भी AC वेंट, USB Type-C पोर्ट और कपहोल्डर दिए जाएंगे।
2. Maruti Baleno Facelift

- वहीं 5 सितंबर को Maruti Suzuki अपनी फेमस Baleno का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई फोटो से इसके फ्रंट डिजाइन में बदलाव देखने को मिले हैं।
- नई Baleno में अपडेटेड ग्रिल, नया बंपर और नए डिजाइन के अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं।
- पीछे की तरफ बंपर में चेंज देखने को मिल सकते हैं, जबकि टेल-लाइट का डिजाइन पहले जैसा रह सकता है।
- केबिन में मौजूदा 9-इंच टचस्क्रीन बरकरार रहने की उम्मीद है। लेकिन नई अपहोल्स्ट्री और कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स मिल सकते हैं।
- इंजन में बड़े चेंज की उम्मीद नहीं है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिल सकता है।
- CNG मॉडल भी मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जारी रह सकता है।
3. BMW 7 Series और i7 Facelift

- BMW सितंबर में अपनी फ्लैगशिप 7 Series और इलेक्ट्रिक i7 के अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इन कारों की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में 740i और 740d को अपडेटेड 3.0-लीटर इंजन के साथ पेश किया गया है।
- वहीं i7 में पहले से बड़ी 112.4kWh बैटरी मिलती है। i7 के पावर और ड्राइविंग रेंज में भी सुधार किया गया है।
- इंटीरियर में 17.9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 14.6-इंच पैसेंजर डिस्प्ले और पैनोरमिक विजन डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलेंगे।
- पीछे की सीटों में मसाज, हीटिंग और वेंटिलेशन जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं। इसके अलावा 31.3-इंच 8K थिएटर स्क्रीन इस कार को बेहद प्रीमियम बनाती है।
4. Porsche Cayenne Electric

- वहीं महीने के आखिरी में Porsche अपनी बहुप्रतीक्षित Cayenne Electric को लॉन्च करेगी।
- इसके स्टैंडर्ड मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपये, जबकि Turbo Electric की कीमत 2.27 करोड़ रुपये बताई गई है।
- दोनों मॉडल में 113kWh बैटरी और डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव मिलेगा।
- Turbo Electric 1,156hp की पावर और 1,500Nm टॉर्क के साथ महज 2.5 सेकंड में 0-100kmph की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी WLTP रेंज 537km बताई गई है।
- वहीं स्टैंडर्ड Cayenne Electric 442hp की पावर देगी और इसकी रेंज करीब 542km हो सकती है।
- केबिन में 14.5-इंच कर्व्ड टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें और फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
सितंबर में दिखेगा नई कारों का जलवा
सितंबर में आने वाले ये चारों मॉडल अलग-अलग सेगमेंट में कस्टमर्स का ध्यान खींच सकते हैं। जहां Kia और Maruti अपने SUV और प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट को मजबूत करेंगी, वहीं BMW और Porsche लग्जरी कार बाजार में नई पेशकश करेंगी।
Amit Kumar
View all postsamitkumark402@gmail.com
अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Join Channel