कश्मीर के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन में तीन जवानों की मौत
जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
11:20 PM Nov 18, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में शुक्रवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के तीन जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
अधिकारियों ने कहा कि सेना की 56 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के तीन सैनिक नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आ गए।
Advertisement
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के बाद उनके शव बरामद कर लिए गए। उन्होंने कहा कि इस घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Advertisement

Join Channel