Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Avika-Milind Marriage: लाल जोड़ा पहन दुल्हन बन Avika ने Pati Patni Aur Panga के सेट पर Milind संग लिए फेरे

09:12 AM Oct 01, 2025 IST | Tamanna Choudhary

Avika-Milind Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस Avika Gor, जिन्होंने शो ‘बालिका वधू’ से सबके दिलों में अपनी पहचान बनाई थी, वो अब अपने बॉयफ्रेंड Milind Chandwani के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं और खास बात यह है कि उनकी शादी की पहली झलक उनके शो Pati Patni Aur Panga के सेट से सामने आई है।

सुर्ख लाल जोड़े में अविका की पहली झलक

Advertisement

Avika Gor की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इन तस्वीरों में Avika ने को सुर्ख लाल रंग का हैवी लहंगा पहना है और इस लहंगे पर बारीक हैंडवर्क किया गया है, जो उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा है। उन्होंने अपने ब्राइडल लुक को हैवी नेकलेस, नथ, मांग टीका और लाइट मेकअप के साथ पूरा किया। चेहरे पर शादी का ग्लो और खुशी साफ नजर आ रही थी।

इस कलर की शेरवानी पहन Milind बने दूल्हा

जहां अविका दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं उनके पति मिलिंद चंदवानी भी किसी राजकुमार से कम नहीं दिखे। उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी, जिस पर गोल्डन वर्क किया गया था। कपल एक-दूसरे के साथ शादी के जोड़े में बेहद ही प्यारे लग रहे थे।

इस तरह Milind-Avika ने किया एन्जॉय

इससे पहले अविका और मिलिंद की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और एन्जॉय करते नजर आए थे। वहीं अब शादी की तस्वीरों ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है।अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की शादी की तस्वीरें सामने आते ही उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग इस कपल को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि वे हमेशा ऐसे ही खुश रहें और उनकी जोड़ी हमेशा सलामत रहे।

Advertisement
Next Article