Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्या आपको भी खाने के बाद होती है पेट फूल जाने की दिक्कत, अपनी डाइट से आज ही बाहर करें ये 4 चीजें

यही नहीं जब लोगों को ब्लॉटिंग की परेशानी होती है तब इसके लक्षणों के रूप में गैस बनना, पेट में दर्द हो जाना, बेचैनी महसूस करना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। मगर, ऐसे में यदि इंसान थोड़ी भी सावधानी बरतें तो ये साडी परेशानी जल्दी दूर हो सकती है।

05:58 PM Apr 01, 2022 IST | Desk Team

यही नहीं जब लोगों को ब्लॉटिंग की परेशानी होती है तब इसके लक्षणों के रूप में गैस बनना, पेट में दर्द हो जाना, बेचैनी महसूस करना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। मगर, ऐसे में यदि इंसान थोड़ी भी सावधानी बरतें तो ये साडी परेशानी जल्दी दूर हो सकती है।

आज कल के समय में कुछ गलत खाया नहीं की पेट में दर्द और बेचैनी होना शुरू हो जाती है। यही नहीं अनहेल्दी फूड खाने की वजह से पेट में सूजन और अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान ब्लॉटिंग की समस्या सबसे ज्यादा झेलनी पड़ती है। 
Advertisement
यही नहीं जब लोगों को  ब्लॉटिंग की परेशानी होती है तब इसके लक्षणों के रूप में  गैस बनना, पेट में दर्द हो जाना, बेचैनी महसूस करना आदि लक्षण दिखाई देते हैं। मगर, ऐसे में यदि इंसान थोड़ी भी सावधानी बरतें तो ये साडी परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बात दें, हमारे आसपास कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जिनके सेवन से ब्लॉटिंग की परेशानी बढ़  जाती है तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।
पेट फूलने पर इन फूड्स से आज ही कर लें तौबा
1. ब्रोकली



 यदि आप भी उनमें से हैं जो ब्लाटिंग की परेशानी से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको आज से ही  ब्रोकली का सेवन बंद कर देना चाहिए। दरअसल, ब्रोकली को पचाने में पेट में दिक्कत महसूस हो सकती है, जिसके कारण ब्लॉटिंग की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
2. सेब


 
यदि आप भी उनमें से हैं जिन्हें ब्लॉटिंग की परेशानी है तो आपको आज से ही अपनी डाइट में से सेब को हटा देना चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सेब फाइबर का रिच सोर्स है, जो न केवल गैस की परेशानी को पैदा करता है बल्कि सूजन की परेशानी और दर्द दोनों को बढ़ा सकता है।
3. लहसुन


यूं तो मोटापा कम करने के लिए लहसुन को काफी बढ़िया माना जाता है। मगर, लहसुन भी ब्लॉटिंग की समस्या को बढ़ा सकता है। जानकारी के लिए बता दें, ब्लॉटिंग के अंदर फ्रुक्टेन पाया जाता है जो इस परेशानी को और बढ़ा सकता है।
4. बींस

भैंस के सेवन से भी कहीं न कहीं पेट फूलने की परेशानी पैदा हो सकती है। ऐसे में ब्लॉटिंग होने पर भी इसका सेवन तुरंत छोड़ देना चाहिए। बींस भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो न केवल दस्त की समस्या पैदा कर सकता है बल्कि पेट में सूजन और दर्द की समस्या का भी सामना करा सकता है।
Advertisement
Next Article