W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गणतंत्र दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों को मिले पुरस्कार

गणतंत्र दिवस परेड में झांकियों को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार

03:28 AM Jan 30, 2025 IST | Rahul Kumar

गणतंत्र दिवस परेड में झांकियों को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार

गणतंत्र दिवस परेड में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों को मिले पुरस्कार
Advertisement

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने 30 जनवरी2025 को दिल्ली के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में गणतंत्र दिवस परेड 2025 के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और झांकियों को पुरस्कार प्रदान किए।  संजय सेठ ने सीपीडब्ल्यूडी की झांकी और सांस्कृतिक प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को विशष पुरस्कार प्रदान किएसाथ ही ट्रैक्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों को छह स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए।

  • सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी – जम्मू और कश्मीर राइफल्स टुकड़ी

  • सीएपीएफ/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता – दिल्ली पुलिस मार्चिंग दस्ता

  • शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/संघ राज्य क्षेत्र)

    • प्रथम – उत्तर प्रदेश (महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास )

    • दूसरा – त्रिपुरा (शाश्वत श्रद्धा: त्रिपुरा में 14 देवताओं की पूजा – खर्ची पूजा)

    • तीसरा – आंध्र प्रदेश (एटिकोप्पका बोम्मलु – पर्यावरण-अनुकूल लकड़ी के खिलौने)

  • शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/संघ राज्य क्षेत्र)

  • प्रथम – गुजरात (स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास)

  • दूसरा – उत्तर प्रदेश (महाकुंभ 2025 – स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास )

  • तीसरा – उत्तराखंड (उत्तराखंड: सांस्कृतिक विरासत और साहसिक खेल )

रक्षा राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शब्दों को याद किया कि गणतंत्र दिवस परेड में व्यक्तियों की भागीदारी राष्ट्र के प्रति लोगों के प्रेम और समर्पण को दर्शाती है।  संजय सेठ ने इस तथ्य पर जोर दिया कि सभी झांकियों ने संरचनाओं के माध्यम से रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति का योगदान नहीं है, बल्कि देश को दुनिया के सबसे मजबूत राष्ट्रों में से एक बनाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×