For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ayodhya दौरे पर पहुंचे सीएम Yogi Adityanath , श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में ली जानकारी

05:08 PM Dec 02, 2023 IST | R.N. Mishra
ayodhya दौरे पर पहुंचे सीएम yogi adityanath   श्रीराम मंदिर निर्माण की प्रगति के बारे में ली जानकारी

UttarPradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने राम कथा पार्क हेलीपैड से सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे। वहां पहुंचकर सीएम योगी ने हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया।

HighlightsPoints

  • अयोध्या दौर पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • सीएम योगी ने हनुमानजी का किया दर्शन पूजन
  • राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों से CM ने ली मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी

मुख्यमंत्री योगी ने श्रीराम लला के दर्शन-पूजन के उपरांत राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन राम मंदिर का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह और अपर मुख्य सचिव एसपी. गोयल ने भी रामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया।बता दें कि मुख्यमंत्री का दिसंबर माह का पहला दौरा है। पिछले महीने मुख्यमंत्री ने तीन बार रामलला एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया था। इससे पहले मुख्यमंत्री 9 नवम्बर को कैबिनेट बैठक में शामिल होने अयोध्या आए थे, तब मंत्रियों के साथ उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन पूजन किया था। फिर, 11 नवम्बर को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

उत्तराखंड में बदला मौसमः पहाड़ों पर माइनस में तापमान, मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठंड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×