For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ayodhya: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को केंद्र सरकार से मिली FCRA मंजूरी

12:21 AM Oct 19, 2023 IST | SAGAR KAPOOR
ayodhya  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को केंद्र सरकार से मिली fcra मंजूरी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को विदेशी स्रोतों से स्वैच्छिक आर्थिक योगदान हासिल करने के लिए केंद्र से एफसीआरए मंजूरी मिल गई है।
ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बुधवार को बताया कि अन्य देशों से धन प्राप्त करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की नयी दिल्ली में संसद मार्ग स्थित मुख्य शाखा में एक खाता खोला गया है। उन्होंने कहा कि बैंक खाता 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' के नाम पर है।
राय ने कहा कि गृह मंत्रालय के विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 1976 (एफसीआरए) अनुभाग ने विदेशी स्रोतों से स्वैच्छिक योगदान स्वीकार करने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को पंजीकृत किया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह का योगदान केवल नामित बैंक खाते में भेजा जा सकता है। राय ने कहा कि ट्रस्ट की किसी भी शाखा या किसी अन्य बैंक खाते में ऐसा कोई योगदान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

SAGAR KAPOOR

View all posts

Advertisement
×