W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अयोध्या दीपोत्सव : दीपावली पर 25 लाख से ज्यादा दीपक से जगमग होगी राम नगरी

06:45 AM Aug 21, 2024 IST | Shera Rajput
अयोध्या दीपोत्सव   दीपावली पर 25 लाख से ज्यादा दीपक से जगमग होगी राम नगरी
Advertisement

दीपावली के अवसर पर होने वाले दीपोत्सव में इस साल योगी सरकार 25 लाख दीयों से अयोध्या को जगमग करने की तैयारी कर रही है। दीपोत्सव को लेकर अयोध्या के अंदर 500 स्थानों को आकर्षक बोर्ड से सजाया जाएगा तथा प्रभु श्रीराम से जुड़े 20 आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशंस को भी स्थापित करने में वरीयता दी जाएगी।

सितंबर महीने से दीपोत्सव के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की तैयारी शुरू

इस कार्य के लिए उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन की प्रक्रिया शुरू की है। माना जा रहा है कि सितंबर महीने से दीपोत्सव के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की तैयारी शुरू हो जाएगी।
सरकार की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के स्थापित होने के बाद इस दीपोत्सव में ये पहला मौका है, जब 7 मैकेनाइज्ड टैबल्यू, कोरियोग्राफ्ड एरियल ग्रीन फायरक्रैकर शो समेत विभिन्न प्रकार के आकर्षणों को शामिल किया जाएगा।

पिछले वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव पर  21 लाख से ज्यादा दीए जलाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड 

बता दें कि पिछले वर्ष अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी समेत 51 घाटों पर कुल मिलाकर 21 लाख से ज्यादा दीए जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था।
28 से 31 अक्टूबर के मध्य भव्य दीपोत्सव-2024 कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार, भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी की घटनाओं के अनुक्रम के दृश्यों को फिर से बनाने के उद्देश्य से काम कर रहा है।
अयोध्या शहर को सुंदर बनाने, सरयू नदी के घाटों पर मिट्टी के दीपक जलाने, नदी तट सजाने, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन और अन्य उत्सव आयोजित करने की कार्ययोजना पर काम जारी है।

राम की पैड़ी अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर लगभग 25 लाख से अधिक दीयों के रिकॉर्ड के लिए क्षेत्र का डिजाइन तैयार

पर्यटन विभाग एक एजेंसी को नियुक्त करेगा, जो 'राम की पैड़ी' अयोध्या के विभिन्न स्थानों पर लगभग 25 लाख से अधिक दीयों के रिकॉर्ड के लिए क्षेत्र का डिजाइन तैयार करने और मूल्यांकन प्रक्रिया को अंजाम देगी।
इसके साथ ही एजेंसी, अयोध्या के 1,100 धर्माचार्यों/स्थानीय प्रसिद्ध हस्तियों/लोगों की उपस्थिति में सरयू नदी पर सबसे बड़े आरती समारोह के रिकॉर्ड के लिए क्षेत्र का डिजाइन तैयार करेगी।
इसके अलावा, साइट पर गिनीज रिकॉर्ड के निष्पादन के लिए प्रयास से दो दिन पहले स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करना, लगभग 7,000 से अधिक वॉलंटियर्स (अवध विश्वविद्यालय के छात्र) के साथ पूरे गिनीज विश्व रिकॉर्ड को निष्पादित करने की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।

अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन

अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन होगा, जिसमें राम रथ समेत 7 बड़े मैकेनाइज्ड टैब्ल्यू को भी शोकेस किया जाएगा। सभी टैब्ल्यू प्रभु श्रीराम के विभिन्न प्रसंगों से संबंधित होंगे और इनके निर्माण ऑरोरो (बोलिविया), बासेल (स्विट्जरलैंड), साल्वाडोर (ब्राजील), बारांक्विला (कोलंबिया), डसेलडॉर्फ (जर्मनी) ग्रेनाडाइन्स से इंस्पायर्ड होंगे।

अयोध्या के 500 से ज्यादा प्रमुख स्थलों को आकर्षक साइनेज बोर्ड्स से सजाया जाएगा

वहीं, कोरियोग्राफ्ड ग्रीन एरियल फायरक्रैकर शो को 10 मिनट से ज्यादा अवधि के लिए संचालित किया जाएगा। अयोध्या के 500 से ज्यादा प्रमुख स्थलों को आकर्षक साइनेज बोर्ड्स से सजाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त 20 आर्टिस्टिक इंस्टॉलेशंस की भी अयोध्या के विभिन्न क्षेत्रों में दीपोत्सव कार्यक्रम के दृष्टिगल स्थापना की जाएगी। जो प्रभु श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों, रामायण के अन्य किरदारों, अयोध्या की ब्रांडिंग व दीपोत्सव कार्यक्रम से संबंधित होगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×