W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Ayodhya Diwali 2024: आज अयोध्या में मनाया जाएगा दीपोत्सव, 25 लाख दीयों से रोशन होगी राम की नगरी

देशभर में दीपावली के त्योहार को मनाने की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है। भगवान राम की नगरी अयोध्या को दीपक से सजाया जा रहा है।

07:32 AM Oct 29, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

देशभर में दीपावली के त्योहार को मनाने की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है। भगवान राम की नगरी अयोध्या को दीपक से सजाया जा रहा है।

ayodhya diwali 2024  आज अयोध्या में मनाया जाएगा दीपोत्सव  25 लाख दीयों से रोशन होगी राम की नगरी
Advertisement

Ayodhya Diwali 2024: देशभर में दीपावली के त्योहार को मनाने की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है। भगवान राम की नगरी अयोध्या को दीपक से सजाया जा रहा है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली दीपावली है। अयोध्या में अब तक के सबसे भव्य दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस साल 35 लाख से अधिक दीपक जलाने का संपल्प लिया गया है। इसमें से अकेले 28 लाख दीये केवल सरयू नदी के 55 घाटों पर जलाएं जाएंगे।

कार्यक्रम में शामिल होंगे CM योगी

अयोध्या सहित पूरी दुनिया को आज की शाम का इंतजार है। आज शाम को पूरी राम नगरी को दीपक से रोशन किया जाएगा। वहीं,दीपों के कीर्तिमान बनने से पहले ही अयोध्या में मेगा शो शुरू को शुरू किया जाएगा। सुबह से ही अध्यात्म, संस्कृति व परंपरा का अनूठा संगम दिखेगा। इन आयोजनों के साक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यटन-संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत यूपी के मंत्री भी बनेंगे।

सुबह 9 बजे साकेत से निकलेंगी 18 झांकिया

आयोजन की शुरुआत साकेत महाविद्यालय से होगी। यहां से कुल 18 झांकिया निकलेंगी। इसमें 11 सूचना व सात पर्यटन विभाग की है। यह झांकिया रामायण के प्रसंगों पर आधारित रहेगी। इस दौरान विभिन्न प्रदेशों के कलाकार अपनी संस्कृति का भी परिचय देंगे। फरुआही, बमरसिया, मयूर, बहरूपिया, अवधी, थारू समेत अनेक लोकनृत्य लोगों को अपनी संस्कृति का परिचय कराएंगे। आगे आतिशबाजी व रंगोली संग शोभायात्रा निकलेगी।

500 ड्रोन दिखाएंगे श्रीराम की वीर मुद्रा और आतिशबाजी

अयोध्या के आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी युक्त 500 ड्रोन के जरिए भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन होगा। शो के जरिए प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की वीर मुद्रा का लोग दिव्य दर्शन कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में खासतौर से लेजर लाइट्स, वॉयस ओवर और म्यूजिकल नैरेशन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता नजर आयेगा। दीपोत्सव के दौरान मुख्य कार्यक्रम में 15 मिनट तक एरियल ड्रोन शो आयोजन होगा। इसमें मेड इन इंडिया ड्रोन्स का इस्तेमाल होगा। ड्रोन शो के जरिए रावण वध, पुष्पक विमान, दीपोत्सव, राम दरबार वाल्मीकि, तुलसीदास व राम मंदिर को भी अयोध्या के आकाश में ड्रोन के जरिए दर्शाया और दिखाया जाएगा। पुराने सरयू पुल पर भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×