W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अयोध्या भूमि सौदा: AAP नेता संजय सिंह ने भाजपा समर्थकों पर घर पर हमला करने का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर न्यास द्वारा अयोध्या में जमीन के एक टुकड़े की खरीद में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण भाजपा समर्थकों ने यहां उनके घर पर ‘‘हमला’’ किया।

06:24 PM Jun 15, 2021 IST | Ujjwal Jain

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर न्यास द्वारा अयोध्या में जमीन के एक टुकड़े की खरीद में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण भाजपा समर्थकों ने यहां उनके घर पर ‘‘हमला’’ किया।

अयोध्या भूमि सौदा  aap नेता संजय सिंह ने भाजपा समर्थकों पर घर पर हमला करने का लगाया आरोप
Advertisement
आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर न्यास द्वारा अयोध्या में जमीन के एक टुकड़े की खरीद में कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने के कारण भाजपा समर्थकों ने यहां उनके घर पर ‘‘हमला’’ किया। आप के सूत्रों के अनुसार, उच्च सुरक्षा वाले नॉर्थ एवेन्यू इलाके में दो लोगों ने सिंह के घर की नेमप्लेट (नाम पट्टिका) को काला कर दिया और परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की।
Advertisement
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों को हिरासत में लिया गया है और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।  सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे घर पर हमला हुआ है। भाजपाइयों, कान खोलकर सुन लो, चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो, प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर का चंदा चोरी नही करने दूंगा। इसके कारण चाहे मेरी हत्या हो जाए।’’
Advertisement
सिंह ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से अयोध्या के बाग बिजैसी गांव में दो करोड़ रुपए कीमत की 1.208 हेक्टेयर जमीन 18.5 करोड़ रुपए में खरीदी। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन उन लोगों से खरीदी गई थी, जिन्होंने इसे कुछ मिनटों पहले ही दो करोड़ रुपए में खरीदा था। आप के वरिष्ठ नेता ने मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की भी मांग की।
Advertisement
आप के सूत्रों ने कहा कि सिंह के घर की नेमप्लेट को दो लोगों ने काला कर दिया था। उन्होंने नारेबाजी की थी और जबरन परिसर में घुसने का प्रयास किया था। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने बताया कि घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सांसद संजय सिंह के आवास पर लगी नेमप्लेट खराब करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। किसी को कोई शारीरिक चोट नहीं आई है। आगे की जांच जारी है।’’  सूत्रों के मुताबिक, राम मंदिर न्यास ने केंद्र सरकार को भूमि सौदे के विवाद पर रविवार रात अपना स्पष्टीकरण दिया कि उसने मौजूदा दर से अधिक का भुगतान नहीं किया।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×