टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Ayodhya Ram Mandir : सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा - अयोध्या में हर साल मनाया जाएगा 'प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव'

12:47 AM Jan 10, 2024 IST | Shera Rajput

अयोध्या में हो रही प्राण प्रतिष्ठा के साथ विकास की सौगातों के मिलने का क्रम जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दो बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में एक ऐसा सेवन स्टार होटल बनेगा, जिसमें केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा। उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को हर वर्ष आयोजित करने की घोषणा भी की।
आयोजन ठीक वैसा ही होगा, जैसा दीपोत्सव होता आ रहा है - सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन ठीक वैसा ही होगा, जैसा दीपोत्सव होता आ रहा है। हालांकि, संबंधित होटल का नाम बताने से उन्होंने परहेज किया और कहा कि घोषणा बाद में होगी।
7 स्टार शाकाहारी होटल भी बनेगा - सीएम योगी
उन्होंने बताया कि अभी अयोध्या के लिए होटल क्षेत्र के 25 से अधिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उनमें से एक सेवन स्टार होटल का शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसने का प्रस्ताव आया है। जो कार्य आज से 10 वर्ष पूर्व पूरा हो जाना चाहिए था, वह आज हो रहा है।
उन्होंने यहां होने वाले विकास की चर्चा भी की और कहा कि रोड, एयर और रेल कनेक्टिविटी के अलावा भी बहुत कुछ हुआ है। सड़क के किनारे से हटाए गये छोटे व्यापारियों, ठेला खोमचा वालों को अन्यत्र स्थापित किया गया है। इनके व्यवसाय के लिए भी प्रबंध हुआ है।
हम 50,000 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन रोकने की व्यवस्था कर रहे हैं - सीएम
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पिछले रामनवमी में अनुमान था कि अयोध्या में 5 लाख श्रद्धालु आएंगे, इनकी संख्या 35 लाख को क्रास कर गयी थी। उस समय सभी सड़कें खोद दी गयी थीं। कोई व्यवस्था ठीक नहीं थी, लेकिन, अब परिस्थिति दूसरी है। अब, हमारे पास श्रद्धालुओं को रोकने की व्यवस्था है। हम 50,000 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन रोकने की व्यवस्था कर रहे हैं। ट्रस्ट, प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाएं इस व्यवस्था में जुटे हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article