Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Ayodhya Rape Case: केशव प्रसाद मौर्य ने मामले में सपा को घेरा, कहा 'बलात्कारियों को बचाना इनकी जन्मजात फितरत'

08:42 PM Aug 03, 2024 IST | Pannelal Gupta

Ayodhya Rape Case: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फितरत है।

Highlights

केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या रेप केस पर सपा को घेरा

केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फितरत है। अगर बलात्कारी मुसलमान हो, तब पूरा का पूरा सैफई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है। सपा होगी सफा। केशव प्रसाद मौर्य की ओर से ये प्रतिक्रिया तब आई, जब सपा नेता अयोध्या में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी के बचाव में उतरे।

सपा नेता मोइद खान पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप

बता दें कि अयोध्या में बीते दिनों नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। सपा नेता मोइद खान पर नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है। इस मामले(Ayodhya Rape Case) में योगी सरकार ने आरोपी की बेकरी पर बुलडोजर चलावा दिया है। आरोपी को फैजाबाद के सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी माना जाता है।

Ayodhya Rape Case में आरोपी की बेकरी पर चला बुलडोजर

आरोपी की बेकरी पर बुलडोजर चलने के बाद फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यह बहुत पुरानी विचारधारा है, हम यह नहीं बता सकते हैं कि मुसलमानों और यादवों से उनकी क्या दुश्मनी है।

Advertisement

पीड़िता की मां ने सीएम योगी से मिलकर कार्रवाई करने की मांग की

पीड़िता की मां ने लखनऊ में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। सीएम ने पीड़िता की मां को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया था सीएम योगी से मुलाकात के बाद पीड़िता की मां ने बताया था कि उन्होंने अपनी बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी देने की मांग की। सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article