For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दीपोत्सव के लिए अयोध्या तैयार, 51 घाटों पर स्वयंसेवकों ने सजाए 24 लाख दीये

08:24 PM Nov 10, 2023 IST | Prateek Mishra
दीपोत्सव के लिए अयोध्या तैयार  51 घाटों पर स्वयंसेवकों ने सजाए 24 लाख दीये

सातवें दीपोत्सव के लिए अयोध्या पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुशल प्रबंधन में प्रान्तीयकृत दीपोत्सव में वालंटियर्स के सहयोग से 24 लाख से अधिक दीयों को प्रज्ज्वलित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

शुक्रवार दोपहर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम ने 51 घाटों के दीए की गणना पर्यवेक्षक, घाट प्रभारी, समन्वयक व गणना वालंटियर की मौजूदगी में शुरू की। विवि की कुलपति प्रोफेसर प्रतिभा गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पदाधिकारियों को यथा आवश्यक निर्देश प्रदान किया गया है। विश्वविद्यालय आवासीय परिसर, सम्बद्ध महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी दीपोत्सव को लेकर उत्साहित हैं।

दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि 11 नवंबर का दीपोत्सव अद्भुत, आलौकिक होगा। प्रशासन के सहयोग से कार्य को अंतिम रूप दे दिया गया है। 51 घाटों पर दीयों की सुरक्षा पुलिस प्रशासन व विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही है। शनिवार को दीपोत्सव के दिन प्रातः 10 बजे से 24 लाख से अधिक दीए में तेल डालने, बाती लगाने और देर शाम दीए प्रज्जवलित किए जायेंगे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×