Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लहसुन का ये आयुर्वेदिक नुस्खा मस्सों का जड़ से कर देगा खात्मा, जरूर करें ट्राई

बेदाग और दमकती त्वचा का सपना बिना बुलाए चेहरे पर नजर आने वाले मस्से कभी भी पूरा नहीं होते हैं। मस्से न केवल चेहरे बल्कि शरीर किए किसी भी अंग पर हो जाते हैं। वैसे तो शरीर पर दिखाई देने वाले ये मस्से किसी तरह की परेशानी नहीं होते देते हैं

06:32 PM May 04, 2022 IST | Desk Team

बेदाग और दमकती त्वचा का सपना बिना बुलाए चेहरे पर नजर आने वाले मस्से कभी भी पूरा नहीं होते हैं। मस्से न केवल चेहरे बल्कि शरीर किए किसी भी अंग पर हो जाते हैं। वैसे तो शरीर पर दिखाई देने वाले ये मस्से किसी तरह की परेशानी नहीं होते देते हैं

बेदाग और दमकती त्वचा का सपना बिना बुलाए चेहरे पर नजर आने वाले मस्से कभी भी पूरा नहीं होते हैं। मस्से न केवल चेहरे बल्कि शरीर किए किसी भी अंग पर हो जाते हैं। वैसे तो शरीर पर दिखाई देने वाले ये मस्से किसी तरह की परेशानी नहीं होते देते हैं, मगर फेस लुक को जरूर खराब कर देते हैं। यदि आप भी इन मस्सों की परेशानी से जूझ रहे हैं तो लहसुन ही नहीं ये आयुर्वेदिक नुस्खे भी आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
Advertisement
लहसुन
आयुर्वेद में लहसुन के अनेक फायदे बताए गए हैं। लहसुन का इस्तेमाल मस्से हटाने के लिए भी किया जाता है। इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा से मस्से हटाने में मदद करते हैं। ये मस्से को पहले मुलायम करके हटा देता है। इसके अलावा आयुर्वेद में लहसुन से कई चर्म रोगों का इलाज किया जाता रहा है।
मस्से को हटाने के लिए दो लहसुन कलियों का पेस्ट बनाकर मस्से पर एक घंटे के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद त्वचा को पानी से धो लें। लहसुन का यह उपाय दिन में दो बार करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको मस्से से छुटकारा मिलेगा। 
केले का छिलका

स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई बार आपने कई बार केले का इस्तेमाल किया होगा। इसके अलावा केले का छिलका आपको मस्से से निजात दिला सकता है। दरअसल,  केले के छिलके में मस्से को सुखाने की क्षमता होती है। इसके लिए आप केले के छिलके को रातभर मस्से वाली जगह पर रखकर उस पर एक कपड़ा बांध लें। ऐसा तब तक करें जब तक मस्सा साफ न हो जाए। 
प्याज का रस

प्याज का रस भी मस्से से छुटकारा दिलाने का काम करता है। इसके लिए आप घर पर ही प्याज का रस निकालकर एक शीशी में भर लें। नियमित रूप से इस रस को अपने मस्से पर लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आप मस्से से निजात पा सकेंगे।  
Advertisement
Next Article