बिहार के इस जिले में लगेगा बाबा बागेश्वर का दरबार, अनिरुद्धाचार्य भी साथ में सुनाएंगे कथा
मुजफ्फरनगर में बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य का भव्य दरबार
बिहार के मुजफ्फरनगर में बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य महाराज का भव्य दरबार लगेगा। 20 मई को धीरेंद्र शास्त्री कथा सुनाएंगे और 21 मई को वापस जाएंगे। अनिरुद्धाचार्य 23 से 27 मई तक कथा सुनाएंगे। कार्यक्रम के लिए दो लाख लोगों की क्षमता वाला पंडाल तैयार किया गया है।
बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में जाने के लिए हजारों श्रद्धालू पहुंचते हैं। वहीं अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा सुनने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। लेकिन अब भक्तों को दोनों बाबाओं के दर्शन एक साथ होंगे। जी हां, बिहार के मुजफ्फरपुर में बाबा बागेश्वर और अनिरुद्दाचार्य का भव्य दरबार लगने वाला है। कल यानी 20 मई की शाम को पंडित धीरेंद्र शास्त्री मुजफ्फरपुर जाएंगे। 20 मई को धीरेंद्र शास्त्री शाम के समय वहां कथा सुनाएंगे। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री रात में विश्राम करेंगे और 21 मई को वापस चले जाएंगे। वहीं अनिरुद्धाचार्य महाराज 23 से 27 मई तक कथा सुनाएगा। यह पूरा कार्यक्रम मधुबनी पंचायत के राधानगर चौसीमा गांव में होना है।
2 लाख लोगों के लिया सजा पंडाल
आयोजक भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने बताया कि यहां विशेष तैयारी की गई है। पंडाल में दो लाख लोगों की क्षमता है। 700 फीट लंबा और 200 फीट चौड़ा भव्य पंडाल बनाया गया है। रूट के हिसाब से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बताया गया कि कथा स्थल से थोड़ी दूरी पर पार्किंग एरिया है। दोनों तरफ से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग जगह का चयन किया गया है।
मोतिहारी, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, बेतिया और सीतामढ़ी से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग एरिया अलग-अलग है। पटना, दरभंगा, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों से आने वाले वाहनों के लिए उनके रूट के हिसाब से पार्किंग एरिया तय किया गया है। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष कुश मिश्रा ने बताया कि हम लोग हरसंभव बेहतर व्यवस्था कर रहे हैं। किसी तरह की कमी न हो इसका ख्याल रखा जा रहा है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए
बाबा बागेश्वर और अनिरुद्धाचार्य महाराज जैसे कथावाचकों को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। भीड़ का जुटना तय है। इसको लेकर एसडीएम पूर्वी अमित कुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास आदि की जांच की जा रही है। पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस सादे लिबास में रहेगी। बताया गया कि अग्निशमन विभाग की टीम भी तैनात रहेगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि यातायात रूट को लेकर प्रवेश व अन्य बिंदुओं की जानकारी ली जा रही है।
‘इस आतंकवादी देश का विनाश तय है’, गिरिराज सिंह ने फिर उतारी पाकिस्तान की इज्जत