W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीन और गिरफ्तार, अब तक कुल 14 लोग पकड़े गए

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई पुलिस ने पुणे से 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

07:03 AM Oct 23, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई पुलिस ने पुणे से 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

baba siddique murder  बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीन और गिरफ्तार  अब तक कुल 14 लोग पकड़े गए
Advertisement

Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई पुलिस ने पुणे से 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस हत्याकांड में कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई क्राइम ब्रांच के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तीन आरोपियों में रूपेश राजेंद्र मोहोल (22), करण राहुल साल्वे (19) और शिवम अरविंद कोहाड़ (20) को गिरफ्तार किया गया है। मामले में उनकी संलिप्तता साबित हो गई है। जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तार हुई है। बता दें कि अब तक इस मामले में कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस ने दी जानकारी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि रूपेश राजेंद्र मोहोल, करण राहुल साल्वे और शिवम अरविंद कोहाड़ सभी पुणे के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि अमित कुमार पर हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में शामिल होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि उसके और अन्य आरोपियों से जुड़े कुछ संदिग्ध वित्तीय लेन-देन भी जांच के दायरे में हैं। बता दें कि कुमार को मंगलवार शाम को हरियाणा से क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा और बुधवार सुबह मुंबई ले आई। उसे 4 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया है।

क्या है पूरा मामला

66 साल के बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांचकर्ताओं ने अभी तक हत्या के पीछे के मकसद को पता नहीं लगाया है। वे अलग-अलग एंगल से अपराध की जांच कर रही है, जिसमें कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता या मुंबई में एक झुग्गी पुनर्वास परियोजना को लेकर धमकियां शामिल है।

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने किया था पोस्ट

हालही में बाबा सिद्दीकी के बेटे और विधायक जीशान सिद्दीकी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, “बुजदिल डराया करते है अक्सर दिलेर को, धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को।” वहीं इससे पूर्व उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि उन्हें और उनके प्यार को न्याय चाहिए। उन्होंने कहा था कि वह नहीं चाहते हैं कि इस मामले पर राजनीति की जाए। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×