For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Babar Azam का पाकिस्तानी फैंस ने बनाया मज़ाक, फिर जो हुआ......

10:07 AM Feb 25, 2024 IST | Ravi Kumar
babar azam का पाकिस्तानी फैंस ने बनाया मज़ाक  फिर जो हुआ

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज Babar Azam अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े बल्लेबाज़ों में माने जाते हैं। वह क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में इस समय टॉप-5 में चल रहे हैं। PSL 9 का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ है। जहां फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  • Babar Azam दुनिया की क्रिकेट में टॉप के बल्लेबाजों में से एक 
  • PSL में पेशावर ज़ल्मी के कप्तान 
  • PSL मैच के दौरान फैंस ने चिढ़ाया

2015 में अपने डेब्यू के बाद से ही बाबर ने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन से दुनिया की क्रिकेट में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। आज उनकी तुलना दुनिया के जाने माने बल्लेबाजों विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाजों से होती है। लेकिन जब खराब दौर आता है तो बाबर आजम को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया जाता है। लोग उन्हें जिम्बाबर के नाम से भी चिड़ाते हैं।

पीएसएल में फैंस ने चिढ़ाया

बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं। मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ मुकाबले में बाबर को फैंस ने चिढ़ाना शुरू कर दिया। यह मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। डग आउट में बैठे बाबर को फैंस पीछे से जिम्बाबर, जिम्बाबर बोल रहे थे। बाबर से यह नहीं सजा हुआ और गुस्से में वह फैंस तो धमकी देने लगे। पहले उन्होंने इधर आओ का इशारा किया और फिर बोतल उठाकर मारने की धमकी देने लगे।

क्यों कहा जाता है जिम्बाबर?

बाबर आज़म की बात करें तो माना जाता है कि बाबर का बल्ला कहीं चले या ना चले लेकिन ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बाबर ज़रूर रन बनाते हैं।  जिस वजह से उन्हें जिम्बाबर कहा जाता है। ट्रोल करने वालों के अनुसार बाबर जिम्बाब्वे के खिलाफ रन बनाकर अपने एवरेज बेहतर करते हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सभी प्रारूपों में 18 मैच खेले हैं और 57.75 की औसत से 693 रन बनाए हैं।

बाबर आज़म के सभी टीमों के खिलाफ आंकड़े 

सीजनमैचपारीनॉटआउटरनहाईएस्टऔसतगेंदस्ट्राइक-रेट10050sशून्य4s
अफगानिस्तान2018-20238803497443.6244079.3105227
ऑस्ट्रेलिया2016-202431434191419649.07274669.705112189
बांग्लादेश2018-20231516256014340.0071378.5414169
इंग्लैंड2015-202343477205715851.42229989.474151219
होंगकोंग2018-2022220423321.004495.450004
इंडिया2017-20231211131068*31.0036285.6302133
आयरलैंड2016-20182301025934.0016860.7101013
नामीबिया2021-2021110707070.0049142.850107
नेपाल2023-2023110151151151.00131115.2610014
नीदरलैंड2022-20235502319146.2029877.5103021
न्यूजीलैंड2016-202448537229616149.91287579.865182232
स्कॉटलैंड2021-2021110666666.0047140.420105
दक्षिण अफ्रीका2017-202327322133212244.40143392.95291183
श्रीलंका2015-202328334129711944.72190468.11641110
वेस्टइंडीज2016-2022333651676125*54.06214178.285114151
वर्ल्ड-112017-20173301798659.66121147.9301020
ज़िम्बाबवे2015-20221816469312557.75653106.1225171

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×