Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता जी ने कर ली ‘टप्पू’ से सगाई? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

04:01 AM Mar 14, 2024 IST | Tanuj Dixit

Munmun Dutta Engagement: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कॉमेडी बषो में बबिता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस ने शो में ‘टप्पू’ का किरदार निभाने वाले राज अनादकट से सगाई कर ली है। जो उनसे उम्र में 9 साल छोटा है। अब इस खबर पर मुनमुन दत्ता ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Highlights

ये सगाई की खबरें एकदम जूठी और बेबुनियाद है- मुनमुन दत्ता

दरअसल राज के साथ सगाई की खबरें वायरल होने के बाद अब इनपर मुनमुन दत्ता का भी रिएक्शन सामने आ चुका हैं। एक्ट्रेस ने इन खबरों को एकदम जूठा बताया है। हाल ही में मुनमुन ने बताया की, ये सगाई की खबरें एकदम जूठी और बेबुनियाद है। इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। मैं ऐसी फर्जी खबरों पर अपनी एनर्जी और ध्यान बर्बाद नहीं करना चाहती।"

राज की टीम ने सगाई की खबरों को बताया जूठा

वहीं मुनमुन के बाद शो में टप्पू का किरदार निभाने बाले राज की टीम ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि जो खबरें आप सोशल मीडिया पर देख रहे हैं। वो बिल्कुल फेक और बैसलेस हैं।

पिछले साल शुरू हुई मुनमुन और राज के अफेयर की चर्चा

दरअसल पिछले काफी वक्त से मुनमुन और राज के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। खबरों के अनुसार जब राज ने शो में एंट्री ली,तब उनकी मुलाकात मुनमुन से हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ने लग। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी शो के बाकी कलाकारों को भी थी। बता दें कि राज अब इस शो में नहीं है। उन्होंने कुछ वक्त काम करने के बाद शो को अलविदा कह दिया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article