टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

'तारक मेहता' की बबिता जी ने सालों पुराने दर्द को किया बयां, कहा- 'वो मुझे गलत जगह छूता था'

भारत में कई ऐसी महिलाएं और लडकियां के जिनके साथ शारीरिक शोषण हो चूका हैं। ये सिर्फ हम और आप जैसी आम लड़कियों के साथ ही नहीं होता हैं बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी इसके चपेट में आ चुके हैं।दरअसल मुनमुन दत्ता ने कुछ समय पहले अपने साथ हुई कुछ खौफनाक घटनाओं को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था।

04:30 PM Oct 06, 2022 IST | Desk Team

भारत में कई ऐसी महिलाएं और लडकियां के जिनके साथ शारीरिक शोषण हो चूका हैं। ये सिर्फ हम और आप जैसी आम लड़कियों के साथ ही नहीं होता हैं बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी इसके चपेट में आ चुके हैं।दरअसल मुनमुन दत्ता ने कुछ समय पहले अपने साथ हुई कुछ खौफनाक घटनाओं को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था।

भारत में कई ऐसी महिलाएं और लडकियां के जिनके साथ शारीरिक शोषण हो चूका हैं। लेकिन सिर्फ समाज और परिवार के डर से वो कई बार चुप रह जाती हैं। ये  सिर्फ हम और आप जैसी आम लड़कियों के साथ ही नहीं होता हैं बल्कि टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी इसके चपेट में आ चुके हैं। जो उस वक़्त शायद ये सब होने के बाद चुप रह गए थे। लेकिन आज वो अपना दर्द सबके सामने खुलेआम रखते हैं। ताकि अब लोग ये सुन कर दुबारा वही गलती नहीं करे। इन्ही में से एक स्टार तारक मेहता की बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता भी हैं। जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने उन बुरे दिनों के दर्द को बयां किया हैं। 
दरअसल मुनमुन दत्ता ने कुछ साल पहले अपने साथ हुई कुछ खौफनाक घटनाओं को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था। #MeToo मूवमेंट के चलते उन्होंने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न को समाज के सामने रखा था। मुनमुन दत्ता ने अपने पोस्ट में लिखा था कि इस तरह के पोस्ट को शेयर करना और महिलाओं पर हुए यौन उत्पीड़न को लेकर हो रहे इस वैश्विक जागरूकता में शामिल होना और उन महिलाओं का एकजुटता दिखाना जो इस उत्पीड़न से गुजरी हों, इस समस्या की भयावह स्थिति को दिखाता है। 

Advertisement

‘मैं हैरान हूं कुछ ‘अच्छे’ मर्दो पर जो उन महिलाओं की संख्या देखकर आश्चर्य हैं, जिन्होंने बाहर आकर अपने #metoo अनुभवों को साझा किया है। ये आपके ही घर में, आपकी ही बहन, बेटी, मां, पत्नी या यहां तक कि आपकी नौकरानी के साथ हो रहा है. उनका भरोसा हासिल करें और उनसे पूछें. आप उनके जवाबों पर हैरान होंगे. आप उनकी कहानियों से आश्चर्यचकित होंगे.’
मुनमुन आगे लिखती हैं कि इस तरह का कुछ लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं. जब मैं छोटी थी तो मैं पड़ोस के अंकल और घूरती हुई उनकी नजरों से डरती थी, जो कभी भी मौका पाकर मुझे देखतीं और मानों धमकातीं कि ये बात अब किसी को नहीं बतानी या मेरे बड़े कजिन जो मुझे अपने बेटियों की तरह नहीं देखते थे या वो आदमी जिसने मुझे हॉस्पिटल में पैदा होते हुए देखा था और फिर 13 साल बाद उसे लगा कि अब वो मेरे शरीर के अंगों को छू सकता है क्योंकि मेरे शरीर में बदलाव हो रहे थे। 
लेकिन अफ़सोस इस बात क होता था की आप ये साड़ी बातें किसी को बता नहीं सकते हो,क्यों ? क्यों की आप बहुत छोटे होते हो और किसी से ये सब कहने से डरते हो आप इतने डरे होते हो, आपको महसूस होता है कि आपके पेट में मरोड़ उठ रहा है, आपका दम घुटने लगता है। लेकिन आपको पता नहीं होता कि आप कैसे इस चीज को अपने माता-पिता के सामने रखेंगे या फिर आपको इस बारे में किसी से भी एक भी शब्द कहने में शर्म आएगी और फिर आपके अंदर मर्दों के लिए नफरत पैदा होने लगती है. क्योंकि, यही लोग दोषी होते हैं जो आपको इस तरह से महसूस करवाने पर मजबूर करते हैं। 
चाहे हम कितने भी एडवांस हो जाए और कितना भी लाइफ में आगे बढ़ जाए लेकिन कुछ तरह की घटनाएं लाइफ में हमेशा हमारा पीछा करते रहती हैं। 
और कही न कही  इन सारे घटनाओं के बाद हम इतने डरे हुए होते हैं की हम हर किसी को उसी शक की निगाहों से देखते हैं। इसके साथ ही अपने लाइफ से इस  कड़वे सच को भूलना हर लड़की के लिए सबसे मुश्किल का काम होता हैं। 
Advertisement
Next Article