Baby Monkey पर लोग लूटा रहे प्यार, 2 करोड़ में खरीदने को तैयार इंफ्लुएंसर, क्या है पूरा मामला
Baby Monkey Punch Viral Video : सोशल मीडिया पर कोई खबर जब वायरल होती है तो उसके कई पहलू होते हैं। कई बार ऐसी मार्मिक वीडियो वायरल होती है कि लोग उस पर भर भर कर अपना प्यार लुटाने लगते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर सभी ने बेबी मंकी देखा होगा। प्यारा सा लिटिल monkey जो एक सॉफ्ट टॉय से लिपटे हुआ था और जिसकी मासूमियत ने दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया। उसका नाम पंच है।
सोशल मीडिया पर अब वह स्टार का रूप ले चुका है। एक्स से लेकर इंस्टाग्राम यहां तक कि फेसबुक पर जो भी उसे देख रहा रहा उस पर प्यार लूटा रहा है। यहां तक कि अब लोग उस बंदर यानी पंच को खरीदने तक को तैयार हो गए हैं। एक इंफ्लुएंसर ने 2,50,000 डॉलर यानी भारतीय रुपयों में तकरीबन 2 करोड़ रुपये में पंच को खरीदने की पेशकश की है।
Which Zoo owns this monkey.@Cobratate and I will buy it.
250,000 dollars.
I am NOT joking. https://t.co/44UXASPwsO
— Tristan Tate (@TateTheTalisman) February 19, 2026
Baby Monkey Viral Video : क्या है पूरा मामला

मामला जापान के इचिकावा सिटी जू का है जहां अचानक एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। वीडियो में एक छोटा बंदर है। वह एक एक स्टफ्ड ओरंगुटान खिलौने से चिपका हुआ है। बताया जा रहा है कि पैदा होने के 7 महीने बाद ही बेबी मंकी की मां ने उसे छोड़ दिया था। तब से जू का स्टॉफ ही उसकी देखभाल करता है। मां की कमी वह सॉफ्ट टॉय से काफी लगाव रखने लगा। उस खिलौने में उस बेबी पंच को सुकून मिलने लगा। इंटरनेट पर लोग वीडियो पोस्ट करते हुए ‘You’re not alone’ का कैंपेन करने लगे।
Social Media Viral Video : था मुश्किल सफर

ज़ू एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक पंच को शुरू में मुश्किल हुई. जब भी वह दूसरे बच्चों के साथ खेलने की कोशिश करता, तो दूसरे बंदर उसे डांटते या भगा देते। ज़ू एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक “शुरू में जब पंच दूसरे बच्चों के साथ घुलने-मिलने की कोशिश करता, तो उन बच्चों की मादा बंदर को लगता कि वह उनके बच्चों को परेशान कर रहा है. इस गलतफहमी की वजह से दूसरे बंदर उसे बार-बार परेशान करते थे.”
कौन है खरीददार
सोशल मीडिया पर भर भर कर प्यार पाने के बाद, पंच को खरीदने की पेशकश भी होने लगी है। सोशल मीडिया पर इसी को लेकर रिस्टन टेट नाम के एक शख्स ने पंच को खरीदने की बात कही है। उस ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, "मैं इसे खरीदूँगा।"इसके लिए 2 लाख 50 हजार डौलर की पेशकश की गई है। इंफ्लुएंसर की यह पेशकश करीब 57 लाख लोग देख चुके हैं। और कई लोग इंफ्लुएंसर की सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - मां नहीं तो खिलौना ही सहारा! जापान Zoo से आया दिल पिघलाने वाला Video, इंटरनेट पर हो रही खूब तारीफ
Join Channel