W3Schools
Advertisement

All God Inspired Baby Names: नन्हे बच्चे के लिए बेस्ट रहेंगे देवी-देवताओं से जुड़े ये मॉडर्न नाम, बोलने में आसान सुनने में मधुर

यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए है, जो अपने नन्हे बच्चे के लिए भगवान से प्रेरित एक अद्वितीय, आधुनिक और धार्मिक नाम ढूंढ रहे हैं। बच्चों को भगवान का खूबसूरत स्वरूप माना जाता है, और आज भी कई भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के नाम भगवान से जोड़कर रखना पसंद करते हैं। लड़कों और लड़कियों के लिए भगवान से जुड़े नामों की एक सूची उनके प्यारे और खूबसूरत अर्थों के साथ बताता है, ताकि माता-पिता को अपने बच्चे के लिए सही नाम चुनने में मदद मिल सके।
01:03 PM Jul 27, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए है, जो अपने नन्हे बच्चे के लिए भगवान से प्रेरित एक अद्वितीय, आधुनिक और धार्मिक नाम ढूंढ रहे हैं। बच्चों को भगवान का खूबसूरत स्वरूप माना जाता है, और आज भी कई भारतीय माता-पिता अपने बच्चों के नाम भगवान से जोड़कर रखना पसंद करते हैं। लड़कों और लड़कियों के लिए भगवान से जुड़े नामों की एक सूची उनके प्यारे और खूबसूरत अर्थों के साथ बताता है, ताकि माता-पिता को अपने बच्चे के लिए सही नाम चुनने में मदद मिल सके।
all god inspired baby names  नन्हे बच्चे के लिए बेस्ट रहेंगे देवी देवताओं से जुड़े ये मॉडर्न नाम  बोलने में आसान सुनने में मधुर
All God Inspired Baby Names (Source: AI)

घर आए नन्हे बच्चे को लोग भगवान का एक खूबसूरत स्वरुप मानते हैं। जैसे ही घर में बच्चे का जन्म होता है, माता-पिता उसके लिए ऐसे नाम की तलाश करने लगते हैं, जो यूनिक और मॉडर्न होने के साथ-साथ हमारे धर्म से जुड़ा हो। अगर बात करें आज के दौर कि तो जमाना चाहे जितना भी बदल जाए, लेकिन भारत में आज भी कई ऐसे पेरेंट्स हैं, जो अपने बच्चे का नाम भगवान से प्रेरित होकर रखते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे के लिए भगवान से जुड़ा कोई अच्छा और प्यारा सा नाम ढूंढ रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके काफी काम आ सकती है। ऐसे में आइए यहां देखते हैं नाम की लिस्ट और उनके खूबसूरत अर्थ।

Advertisement

यहां देखें भगवान से जुड़ा बच्चे का नाम

 Bhgwaan se Jude Baby Names
Bhgwaan se Jude Baby Names (Source: Social Media)

लड़कों के नाम

1. देवराज (Devraj) - देवताओं का राजा
2. ईशम (Isham) - ईश्वर का रूप
3. तन्मय (Tanmay) - ईश्वर में लीन
4. अनघ (Anagh) - निष्पाप, ईश्वर की कृपा
5. सर्वेश (Sarvesh) - सभी के ईश्वर
6. अद्वैत (Advait) - अद्वितीय, ब्रह्म
7. माधव (Madhav) - भगवान श्रीकृष्ण का एक नाम
8. ईशान (Ishan) - भगवान शिव, उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी
9. प्रांशुल (Pranshul) - भगवान शिव का एक नाम
10. रुद्रांश (Rudransh) - भगवान शिव का अंश
11. प्रणव (Pranav) - ॐ ध्वनि, पवित्र शब्द
12. वेदांत (Vedant) - वेदों का ज्ञान, परम ज्ञान
13. निर्वेध (Nirvedh) - ईश्वर की देन
14. अव्यय (Avyay) - जो कभी नष्ट न हो, भगवान विष्णु
15. कैरव (Kairav) - ईश्वर से जुड़ा हुआ
16. श्रीयान (Shriyan) - भगवान विष्णु
17. मोक्ष (Moksh) - मुक्ति, ईश्वर की प्राप्ति

Advertisement

लड़कियों के नाम

18. देवांशी (Devanshi) - ईश्वर का अंश
19. इशिता (Ishita) - ईश्वर की प्रिय
20. अनन्या (Ananya) - अद्वितीय, देवी पार्वती
21. आराध्या (Aaradhya) - जिसकी पूजा की जाए
22. अन्वी (Anvi) - देवी लक्ष्मी का एक नाम
23. आद्या (Aadya) - आद्यशक्ति, देवी दुर्गा
24. त्रिशा (Trisha) - ईश्वर की इच्छा
25. ईशानी (Ishani) - भगवान शिव की शक्ति, देवी पार्वती
26. सान्वी (Sanvi) - देवी लक्ष्मी
27. निवेधा (Nivedha) - ईश्वर को अर्पित
28. भव्या (Bhavya) - सुंदर, देवी पार्वती
29. वान्या (Vanya) - ईश्वर की कृपा
30. श्रीजा (Shreeja) - देवी लक्ष्मी की संतान
31. नव्या (Navya) - स्तुति के योग्य

Advertisement

Also Read: Baby Names Meaning Happiness: अगर बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं सबसे अलग और खास नाम, तो यहां देखें Happiness से जुड़े नामों की लिस्ट

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×