Astrology Inspired Baby Names: ज्योतिष और नक्षत्रों से जुड़ें Modern Parents के लिए बेहतरीन हैं Girls और Boys के ये Unique नामों की List
02:21 PM Jul 04, 2026 IST | Kajal Yadav
जब घर में छोटे बच्चे का जन्म होता है, तो सबसे पहला और जरूरी काम उसका नाम ढूंढना होता है। आजकल के मॉडर्न पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम ढूंढते हैं, जो सुनने में मॉडर्न होने के साथ-साथ उसका मतलब भी काफी गहरा हो। यही वजह है कि ज्योतिष यानी एस्ट्रोलॉजी से प्रेरित नाम आजकल काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति में नक्षत्रों, ग्रहों और राशियों के आधार पर नाम रखने की परंपरा सदियों पुरानी है। माना जाता है कि ब्रह्मांड के ये सितारे बच्चे के स्वभाव और भविष्य पर काफी ज्यादा असर डालते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप ज्योतिष की मदद से अपने बच्चे के लिए सुंदर नाम कैसे चुन सकते हैं।
Advertisement
ज्योतिष और नक्षत्रों से प्रेरित बच्चों के नाम
लड़कों के लिए नाम
- आरव - शांति (चंद्रमा का प्रभाव)
- अर्क - सूर्य देव (तेज का प्रतीक)
- अद्विक - अनोखा (नक्षत्रों की विशिष्टता)
- ध्रुव - ध्रुव तारा (स्थिरता का प्रतीक)
- भास्कर - सूर्य देव (प्रकाश और ऊर्जा)
- कार्तिक - कृत्तिका नक्षत्र (साहस का प्रतीक)
- मिहिर - सूर्य की किरणें (बुद्धि और तेज)
- रोहण - रोहिणी नक्षत्र (आगे बढ़ना)
- श्रवण - श्रवण नक्षत्र (ध्यान से सुनने वाला)
- सूर्यांश - सूर्य का अंश (मजबूत सूर्य का प्रभाव)
- सोमेश - चंद्रमा के देवता (शीतलता और शांति)
- वेदांश - वेदों का हिस्सा (गुरु ग्रह का प्रभाव)
- विहान - सुबह की पहली किरण (सकारात्मक शुरुआत)
लड़कियों के लिए नाम
- अदिति - देवताओं की माता (असीम ऊर्जा)
- आश्लेषा - आश्लेषा नक्षत्र से प्रेरित नाम
- अश्विनी - अश्विनी नक्षत्र (सुंदरता और गति)
- चित्रा - चित्रा नक्षत्र (सुंदर और उज्ज्वल)
- कृतिका - कृत्तिका नक्षत्र (तेज और अग्नि तत्व)
- नक्षत्र - तारा (पूरे ब्रह्मांड की सुंदरता)
- रोहिणी - रोहिणी नक्षत्र (समृद्धि और सुंदरता)
- रेवती - रेवती नक्षत्र (समृद्ध और प्रगतिशील)
- तारा - आकाश का तारा (मार्गदर्शन और चमक)
- स्वाति - स्वाति नक्षत्र (शुद्धता और स्वतंत्रता)
- विशाखा - विशाखा नक्षत्र (सफलता की ओर बढ़ने वाली)
- इंदु - चंद्रमा (शीतलता और सौम्यता)
- ईशानी - देवी दुर्गा (शुक्र और मंगल का संतुलन)
Advertisement
Advertisement
Join Channel