W3Schools
Advertisement

Baby Names Inspired by Gods: बच्चे के नाम का पड़ता है जीवन पर गहरा प्रभाव, यहां देखें देवी-देवताओं के नामों की लिस्ट और अर्थ

11:33 AM Sep 22, 2026 IST | Kajal Yadav
baby names inspired by gods  बच्चे के नाम का पड़ता है जीवन पर गहरा प्रभाव  यहां देखें देवी देवताओं के नामों की लिस्ट और अर्थ
Baby Names Inspired by Gods (Source: AI)

आज बेहद शुभ दिन है, क्योंकि आज मंगलवार के दिन सभी भक्त हनुमान जी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालता है, इसलिए जब बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता उसके लिए सबसे अलग और खूबसूरत नाम की तलाश करते हैं। माना जाता है कि अगर आप अपने बच्चे का नाम भगवान से जुड़ा हुआ रखते हैं, तो वो अपने जीवन में बहुत ज्यादा तरक्की करता है। ऐसे में चलिए यहां नामों की लिस्ट और उनके अर्थ देखते हैं।

Advertisement

भगवानों से प्रेरित बच्चों के नामों की लिस्ट

Baby names inspired by God
Baby names inspired by God (Source: social media)

भगवान विष्णु और कृष्ण के नाम

1. अनय (Anay) – भगवान विष्णु का एक नाम, जिसका अर्थ है नेता या स्वतंत्र।
2. अद्वैत (Advait) – अनोखा, जिसके समान कोई दूसरा न हो।
3. अच्युत (Achyut) – जिसे कभी नष्ट न किया जा सके, भगवान विष्णु।
4. हरि (Hari) – दुखों को हरने वाले, भगवान विष्णु।
5. केशव (Keshava) – सुंदर बालों वाले, भगवान कृष्ण।
6. माधव (Madhav) – मिठास से भरपूर, भगवान कृष्ण।
7. मुकुंद (Mukund) – मोक्ष देने वाले, भगवान विष्णु।
8. रेयांश (Reyansh) – प्रकाश की किरण, भगवान विष्णु का अंश।
9. श्रेयस (Shreyas) – शुभ, भाग्यशाली।
10. विवस्वान (Vivasvan) – तेजस्वी, दीप्तिमान।

Advertisement

भगवान शिव के नाम

11. अद्विक (Advik) – अद्वितीय, अनूठा।
12. अनिकेत (Aniket) – पूरे संसार के स्वामी, भगवान शिव।
13. दक्ष (Daksh) – सक्षम, कुशल।
14. ईशान (Ishan) – शासक, भगवान शिव का एक रूप।
15. केदार (Kedar) – शक्तिशाली, भगवान शिव।
16. महादेव (Mahadev) – देवों के देव, भगवान शिव।
17. ओंकार (Omkara) – ॐ शब्द का निर्माण करने वाले, भगवान शिव।
18. रुद्र (Rudra) – दुखों का अंत करने वाले, भगवान शिव।
19. शिवांश (Shivansh) – भगवान शिव का अंश।
20. त्रिलोचन (Trilocan) – तीन आंखों वाले, भगवान शिव।

Advertisement

देवी लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती के नाम

21. अदिति (Aditi) – देवताओं की माता, असीम।
22. अनन्या (Ananya) – अद्वितीय, देवी पार्वती।
23. अवनि (Avani) – पृथ्वी, दिव्य शक्ति।
24. भव्या (Bhavya) – भव्य, शानदार, देवी पार्वती।
25. गौरी (Gauri) – शांत, उज्ज्वल, देवी पार्वती।
26. इरा (Ira) – ज्ञान की देवी, सरस्वती।
27. ईशा (Isha) – रक्षा करने वाली, देवी दुर्गा।
28. नव्या (Navya) – प्रशंसा के योग्य, नया रूप।
29. ऋद्धि (Riddhi) – समृद्धि, सफलता।
30. सांवी (Saanvi) – ज्ञानवान, देवी लक्ष्मी।
31. तृषा (Trisha) – इच्छा, देवी दुर्गा।
32. वाण्या (Vanya) – दयालु, देवी सरस्वती।

भगवान गणेश, हनुमान और ब्रह्मा के नाम

33. अवनेश (Avnesh) – पूरे विश्व के स्वामी, भगवान गणेश।
34. चिरंजीव (Chiranjeev) – अमर, भगवान हनुमान।
35. ध्रुव (Dhruv) – अचल, अपने स्थान पर स्थिर रहने वाले।
36. काव्यांश (Kavyansh) – बुद्धिमान, ज्ञान से भरपूर।
37. तेजस (Tejas) – चमक, दिव्य शक्ति और ऊर्जा।

Also Read: Sanskrit Ganesha Inspired Baby Names: यूनिक और मीनिंगफुल नाम की है तलाश? भगवान गणेश के इन संस्कृत नामों पर जरूर डालें एक नज़र

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×