Baby Names Inspired by Kings and Queens: लाडले-लाडली को दें महान राजा-रानियों जैसी पहचान; यहां देखें 25+ Royal और Classic Names की लिस्ट
ये आर्टिकल उन माता-पिता के लिए है जो अपने बच्चे के लिए एक अनोखा, रॉयल और अर्थपूर्ण नाम चुनना चाहते हैं। इसमें इतिहास के महान राजाओं और रानियों से प्रेरित नामों की लिस्ट दी गई है। ये नाम न केवल सुनने में रॉयल और ट्रेडिशनल लगते हैं, बल्कि साहस, सम्मान और बहादुरी का भी प्रतीक हैं। इस लेख में लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए 25 से अधिक खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम बताए गए हैं।
04:06 PM Aug 29, 2026 IST | Khushi Srivastava
Baby Names Inspired by Kings and Queens: हर माता-पिता अपने बच्चे के लिए एक यूनिक और मिनिंगफुल नाम चुनना चाहते हैं, क्योंकि नाम में ही पहचान होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का नाम रॉयल और मिनिंगफुल हो, तो पुराने राजाओं और रानियों के नाम बेस्ट हैं। इतिहास के इन राजाओं और रानियों के नाम न केवल सुनने में रॉयल और ट्रेडिशनल लगते हैं, बल्कि ये नाम साहस, सम्मान और बहादुरी की याद भी दिलाते हैं। यहां लड़कों और लड़कियों के लिए 25+ खूबसूरत और मिनिंगफुल राजा-रानियों के नाम दिए गए हैं।
Advertisement
Advertisement
लड़कों के लिए नाम

- अशोक (Ashok) - मौर्य वंश के महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक से प्रेरित नाम। इसका अर्थ है जिसे कोई दुख न हो।
- विक्रम (Vikram) - भारत के महान सम्राट विक्रमादित्य से प्रेरित नाम। इसका अर्थ है वीर या पराक्रमी।
- प्रताप (Pratap) - मेवाड़ के शूरवीर महाराणा प्रताप से प्रेरित नाम। इसका अर्थ है वीरता, गौरव और महिमा।
- हर्षवर्धन (Harshavardhan) - उत्तर भारत के प्रसिद्ध राजा हर्ष से प्रेरित नाम। इसका अर्थ है जो दूसरों की खुशियां बढ़ाता हो।
- कनिष्क (Kanishka) - कुषाण वंश के एक महान और प्रतापी सम्राट का नाम।
- पृथ्वी (Prithvi) - निडर और साहसी राजा पृथ्वीराज चौहान से प्रेरित नाम। इसका अर्थ है धरती या भूमि।
- शिवाजी (Shivaji) - मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित नाम।
- चन्द्रगुप्त (Chandragupta) - मौर्य साम्राज्य के संस्थापक महान सम्राट चंद्रगुप्त।
- अधिराज (Adhiraj) - यह नाम सीधे तौर पर रॉयल्टी से जुड़ा है, जिसका अर्थ है महान सम्राट।
- राणा (Rana) - यह राजस्थान और मेवाड़ के राजाओं की एक रॉयल टाइटल है जो साहस का प्रतीक माना जाता है।
- राज (Raj) - इसका अर्थ है शासन करना या राजा। यह एक छोटा और प्यारा नाम है।
- युवराज (Yuvraj) - राजा के उत्तराधिकारी या राजकुमार को युवराज कहा जाता है।
- पोरस - सिकंदर को टक्कर देने वाले पंजाब के साहसी और प्रतापी राजा पोरस से प्रेरित नाम।
- राजवर्धन - हर्षवर्धन के भाई और राजा राज्यवर्धन से प्रेरित नाम, जिसका अर्थ है राज्य को बढ़ाने वाला।
- दारा - मुगल राजकुमार दारा शिकोह से प्रेरित नाम, जिसका अर्थ होता है राजा या सम्राट।
- जयसिंह - आमेर के प्रसिद्ध महाराजा जयसिंह से प्रेरित नाम, जो अपनी वीरता के लिए जाने जाते थे।
- अमर - मेवाड़ के राजा अमर सिंह से प्रेरित नाम, जिसका अर्थ है जिसका कोई अंत न हो।
लड़कियों के लिए नाम

- अहिल्या (Ahilya) - मालवा की महान, दार्शनिक और न्यायप्रिय महारानी अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरित नाम।
- पद्मावती (Padmavati) - चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती जो अपनी सुंदरता और साहस के लिए जानी जाती थीं। इसका अर्थ है कमल जैसी।
- गायत्री (Gayatri) - जयपुर की महारानी गायत्री देवी से प्रेरित नाम। इसका अर्थ है वेदों की माता।
- लक्ष्मी (Lakshmi) - झाँसी की वीर रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरित नाम, जो साहस और देशभक्ति का प्रतीक हैं।
- नूर (Noor) - मुगल साम्राज्ञी नूरजहां से प्रेरित नाम, जिसका अर्थ है रोशनी, चमक या प्रकाश।
- मीरा (Meera) - एक राजपूत राजकुमारी जो भगवान कृष्ण की सबसे बड़ी भक्त बनीं।
- तारा (Tara) - मराठा साम्राज्य की महान योद्धा रानी ताराबाई से प्रेरित नाम। इसका अर्थ है आकाश का सितारा।
- रज़िया (Razia) - दिल्ली के सिंहासन पर बैठने वाली महिला शासिका रज़िया सुल्तान से प्रेरित नाम।
- जोधा (Jodha) - महारानी जोधा बाई से प्रेरित नाम, जो अपनी बुद्धिमत्ता और दयालुता के लिए जानी जाती थीं।
- सम्राज्ञी (Samragyi) - इस संस्कृत शब्द का अर्थ ही है साम्राज्ञी या महान रानी।
- मस्तानी - पेशवा बाजीराव की साहसी और खूबसूरत प्रेमिका मस्तानी से प्रेरित नाम।
- दिगंगना - प्राचीन काल की रानियों की तरह एक रॉयल नाम, जिसका अर्थ होता है जो दिशाओं जितनी विशाल हो।
- इंदिरा - जयपुर की प्रसिद्ध महारानी इंदिरा देवी से प्रेरित नाम, जो अपनी खूबसूरती और आधुनिक सोच के लिए जानी जाती थीं।
- मृणालिनी - इतिहास की कई रानियों और राजकुमारियों से जुड़ा हुआ एक सुंदर नाम, जिसका अर्थ कमल के रेशे या कोमल होता है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel