जन्माष्टमी पर बच्चों के लिए चुनें मोर पंख से जुड़े ये यूनिक और ट्रेंडिंग नाम, देखें पूरी लिस्ट।
Baby Names Inspired by Mor Pankh: कल पूरे भारत में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग व्रत रखने के साथ-साथ पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। कई माता-पिता अपने बेटे या बेटी को राधा कृष्ण बनाते हैं। ऐसे में अगर आपके घर भी नन्हा सा मेहमान आने वाला है, तो जरूर आपके उसके लिए ऐसे नाम की तलाश कर रहे होंगे, जो सुनने और बोलने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगे, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे क्यूट और मॉडर्न नामों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेंगे।
मोर पंख से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम
1. मयूर (Mayur) - मोर
2. मयूराक्ष (Mayuraksh) - मोर के पंख की आंख जैसा सुंदर
3. शिखंडिन (Sikhandin) - मोर पंख धारण करने वाला
4. बर्हिन (Barhin) - मोर
5. मोरविक (Morvik) - मोर शब्द से बना सुंदर नाम
6. केकी (Keki) - मोर
7. नीलकंठ (Nilkanth) - मोर की नीली गर्दन
8. मयूरेश (Mayuresh) - मोरों के राजा, भगवान गणेश
9. चित्रपंख (Chitrapankh) - रंग-बिरंगे पंख
10. बर्हिस (Barhis) - मोर पंख का कलगी
11. शिखावत (Shikhawat) - मोर की कलगी जैसा सुंदर
12. कान्हा (Kanha) - मोर पंख धारण करने वाले कृष्ण
13. केशव (Keshav) - मोर पंख धारण करने वाले भगवान कृष्ण
14. श्याम (Shyam) - मोर के पंख जैसा गहरा नीला रंग
15. पीतांबर (Pitambar) - भगवान कृष्ण
16. मुकुट (Mukut) - मोर पंख से सजा हुआ ताज
लड़कियों के नाम
17. मोरवी (Morvi) - मोर का पंख
18. मयूरी (Mayuri) - मोरनी
19. मयूरिका (Mayurika) - छोटा मोर पंख
20. पंखुड़ी (Pankhuri) - पंख जैसा कोमल
21. केकिनी (Kekini) - मोरनी
22. शिखा (Shikha) - मोर की शिखा या पंख
23. बर्हिना (Barhina) - मोर का पंख
24. नीलांबरी (Nilambari) - मोर जैसा गहरा नीला रंग
25. मोरिका (Morika) - छोटी मोरनी
26. चित्राली (Chitrali) - सुंदर रंगों की रेखा
27. शिखंडिनी (Sikhandini) - मोर पंख से सजा गहना
28. चारुवी (Charuvi) - मोर पंख जैसी आकर्षक और सुंदर
29. राधिका (Radhika) - श्रीकृष्ण की प्रिय
30. वृंदा (Vrinda) - श्रीकृष्ण की नगरी से जुड़ा पावन नाम
31. श्यामा (Shyama) - मोर के पंख का मनमोहक रंग
32. नव्या (Navya) - नए मोर पंख की तरह सुंदर और ताज़ा
Also Read: बच्चे के उज्ज्वल भविष्य के लिए चुनें शास्त्रों से जुड़े ये खास नाम, अर्थ जानकर हर कोई करेगा तारीफ

Join Channel