Baby Names Meaning Happiness: अगर बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं सबसे अलग और खास नाम, तो यहां देखें Happiness से जुड़े नामों की लिस्ट
बच्चे के जन्म के बाद हर घर में चारों तरफ खुशियों का माहौल होता है। जब कोई कपल पहली बार माता-पिता बनते हैं और वो अपने बच्चे का चेहरा पहली बार देखते हैं, तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं होता है। अपने बच्चे को देखते ही उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। उन्हें अपने बेबी से इतना प्यार होता है कि जब वो रोता है तो उनकी आंखें नम हो जाती है। हर माता-पिता अपने बच्चे को राजकुमार-राजकुमारी मानते हैं, इसलिए वह ऐसे नाम को ढूंढते हैं, जो उनके बेटे या बेटी को सबसे अलग दिखाए। ऐसे में आइए यहां देखते हैं नामों की पूरी लिस्ट और उनके अर्थ।
यहां देखें खुशी, आनंद से प्रेरित बच्चों के नाम

लड़कों के नाम
1. हर्ष (Harsh) - खुशी, आनंद
2. आनंद (Anand) - परम सुख, खुशी
3. मुदित (Mudit) - प्रसन्न, खुश रहने वाला
4. हर्षिल (Harshil) - आनंदित, खुशी से भरा
5. प्रफुल्ल (Prafull) - खिला हुआ, खुशमिजाज
6. सहर्ष (Saharsh) - खुशी के साथ, सहर्ष
7. आरव (Aarav) - शांति और आनंद
8. अयांश (Ayansh) - माता-पिता का पहला आनंद, ईश्वर का उपहार
9. खुश (Khush) - प्रसन्न, आनंदित
10. तोष (Tosh) - संतोष, खुशी
11. मोदित (Modit) - प्रसन्न, खुशहाल
12. प्रहर्ष (Praharsh) - अत्यधिक खुशी
13. सुखद (Sukhad) - सुख देने वाला, आनंददायक
14. हर्षित (Harshit) - हमेशा खुश रहने वाला
15. अनंदित (Anandit) - जिसे खुशी मिली हो
लड़कियों के नाम
16. खुशी (Khushi) - प्रसन्नता, आनंद
17. हर्षा (Harsha) - खुशी, आनंद
18. अनन्या (Ananya) - अतुलनीय खुशी (अलग और सुंदर)
19. मोदिता (Modita) - प्रसन्न, खुश रहने वाली
20. हर्षिता (Harshita) - हमेशा मुस्कुराने वाली, खुशहाल
21. प्रफुल्ला (Prafulla) - खिली हुई, प्रसन्न
22. आह्लादा (Ahlada) - दिल को छू लेने वाली खुशी
23. आद्या (Aadya) - पहली खुशी, शक्ति
24. ईशिता (Ishita) - इच्छित, जो खुशी दे
25. सुखी (Sukhi) - शांत और खुश
26. तोषी (Toshi) - संतोष देने वाली, खुश
27. मुदिता (Mudita) - दूसरों की खुशी में खुश होने वाली
28. नन्दिनी (Nandini) - खुशी लाने वाली, बेटी
29. सुप्रिता (Suprita) - बहुत प्रिय, प्रसन्न
30. हर्षिनी (Harshini) - हमेशा खुशी बिखेरने वाली

Join Channel