W3Schools
Advertisement

Damru Inspired Baby Names: सावन में जन्में बच्चों के लिए भगवान शिव और डमरू से प्रेरित 30 खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम

यह आर्टिकल सावन के महीने के महत्व और भगवान शिव से जुड़े बच्चों के नामों पर केंद्रित है। यह बताता है कि सावन में शिव की भक्ति अत्यंत शुभ होती है और इस दौरान जन्म लेने वाले बच्चे सुख-समृद्धि पाते हैं। लेख उन माता-पिता के लिए है जो अपने बच्चों के लिए डमरू की ध्वनि, शिव के स्वरूप और संगीत से प्रेरित अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं।
11:17 AM Aug 07, 2026 IST | Kajal Yadav
यह आर्टिकल सावन के महीने के महत्व और भगवान शिव से जुड़े बच्चों के नामों पर केंद्रित है। यह बताता है कि सावन में शिव की भक्ति अत्यंत शुभ होती है और इस दौरान जन्म लेने वाले बच्चे सुख-समृद्धि पाते हैं। लेख उन माता-पिता के लिए है जो अपने बच्चों के लिए डमरू की ध्वनि, शिव के स्वरूप और संगीत से प्रेरित अर्थपूर्ण नाम ढूंढ रहे हैं।
damru inspired baby names  सावन में जन्में बच्चों के लिए भगवान शिव और डमरू से प्रेरित 30 खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम
Damru Inspired Baby Names (Source: AI)

सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। अगर बात करें भगवान शिव जी के डमरू कि तो भारत के कई शहरों और गावों में डमरू से प्रेरित मंदिर भी बनाए गए हैं। कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति का जन्म सावन में होता है, उसके जीवन में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, तो आज हम आपको यहां खूबसूरत नामों की लिस्ट दिखा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेगी। आइए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Advertisement

डमरू से प्रेरित बच्चों के नामों की लिस्ट

 Sawan Special Baby Names
Sawan Special Baby Names (Source: Social Media)

लड़कों के नाम

1. नाद (Naad) - ब्रह्मांडीय पवित्र ध्वनि, डमरू की मूल ताल
2. ध्वनित (Dhwanit) - गूंजती हुई लय, ध्वनि से युक्त
3. निनाद (Ninad) - गंभीर और मधुर ध्वनि
4. स्पंदन (Spandan) - कंपन, धड़कन, आंतरिक लय
5. ताल (Taal) - संगीत की लय, ताल
6. रुद्र (Rudra) - भगवान शिव, डमरू धारण करने वाले
7. शिवांश (Shivansh) - भगवान शिव का अंश
8. ॐकार (Omkar) - सृष्टि की पहली ध्वनि जो शिव द्वारा उत्पन्न हुई
9. अनहद (Anhad) - असीम और अनंत ब्रह्मांडीय ध्वनि
10. नटराज (Natraj) - तांडव नृत्य करने वाले भगवान शिव
11. स्वरित (Swarit) - संगीतमय स्वर, मंत्रोच्चार
12. रेषव (Reshav) - कंपन, ऊर्जा की तरंग
13. नतेश (Natesh) - नृत्य और ताल के स्वामी
14. शंभू (Shambhu) - कल्याणकारी, भगवान शिव
15. नादीश (Nadish) - ध्वनि के स्वामी
16. तरंग (Tarang) - ध्वनि की लहर
17. आरव (Arav) - मधुर ध्वनि, संगीत
18. कलानिधि (Kalanidh) - कला और लय के ज्ञानी
19. प्रणव (Pranava) - ॐ की पवित्र ध्वनि

Advertisement

लड़कियों के नाम

20. ध्वनि (Dhwani) - आवाज, मधुर स्वर
21. लय (Laya) - संगीत का प्रवाह और ताल
22. स्वरा (Swara) - संगीत का सुर, स्वर
23. श्रुति (Shruti) - सुनने योग्य पवित्र ध्वनि, संगीत का सुर
24. निनादा (Ninada) - गूंजती हुई सुंदर आवाज
25. शांभवी (Shambhawi) - भगवान शिव की शक्ति
26. शिवानी (Shivani) - माता पार्वती, शिव की शक्ति
27. अनाहत (Anahata) - कभी न समाप्त होने वाली ध्वनि
28. तालिका (Taalika) - लयबद्ध ताल
29. ईशा (Isha) - भगवान शिव का रूप
30. रुद्राणी (Rudrani) - रुद्र की शक्ति

Advertisement

Also Read: Five Letter Shiva Baby Names: सावन में जन्मे बच्चों के लिए भगवान शिव से प्रेरित 5 अक्षर वाले Special Name, जो देंगे उसे अलग पहचान

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×