W3Schools
Advertisement

Girl Name Inspired by Shailaputri Devi: अपनी लाडली के लिए खोज रहे हैं प्यारा नाम? देखें देवी शैलपुत्री से प्रेरित देखें ये यूनिक नाम

04:15 PM Oct 05, 2026 IST | Kajal Yadav
girl name inspired by shailaputri devi  अपनी लाडली के लिए खोज रहे हैं प्यारा नाम  देखें देवी शैलपुत्री से प्रेरित देखें ये यूनिक नाम
Girl Name Inspired by Shailaputri Devi (Source: AI)

नाम सिर्फ एक पहचान नहीं होती है, बल्कि व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा आधार होता है। यह माता-पिता द्वारा अपने बच्चे को दिया जाने वाला पहला गिफ्ट होता है। लड़कियों के लिए, नाम अक्सर बहुत महत्व रखता है, जिन्हें न केवल सुनने के आधार पर बल्कि उनकी सुंदरता, अर्थ के आधार पर भी रखा जाता है। अगर आप भी अपनी प्यारी बेटी के लिए क्यूट और मॉडर्न नाम की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको यहां सबसे प्यारे नामों की लिस्ट दिखाएंगे, जो आपके बच्चे को एक अलग पहचान देंगे।

Advertisement

शैलपुत्री देवी से प्रेरित लड़कियों के नाम

Navratri special baby girl names
Navratri special baby girl names (Source: social media)

1. शैलजा - पर्वत की पुत्री, हिमालय की बेटी
2. हेमवती - सोने से सुशोभित, पर्वतराज की पुत्री
3. गिरिजा - पर्वत के शिखर से जन्मी (देवी पार्वती)
4. हिमानी - बर्फ जैसी पवित्र, देवी पार्वती
5. अद्रिजा - पर्वत की पुत्री
6. शैला - पर्वत पर रहने वाली, चट्टान जैसी मजबूत
7. शैली - पर्वत जैसी विशेषता, स्वरूप
8. शैलवी - पर्वत की राजकुमारी
9. शैलिका - पर्वत की चट्टान की तरह दृढ़
10. हिमजा - बर्फ से जन्मी, हिमालय की पुत्री
11. उमा - शांति, प्रकाश, देवी पार्वती
12. गौरी - उज्ज्वल, सुंदर और पवित्र
13. भवानी - सृष्टि की जननी और जीवन देने वाली
14. ईशानी - भगवान शिव की शक्ति, परमेश्वरी
15. शिवानी - भगवान शिव की पवित्र ऊर्जा
16. शांभवी - शंभू (शिव) की पत्नी, शांत देवी
17. रुद्राणी - रुद्र (शिव) की पत्नी, पार्वती का स्वरूप
18. दाक्षायणी - प्रजापति दक्ष की पुत्री (देवी सती)
19. वृषारूढा - नंदी बैल की सवारी करने वाली
20. त्रिशूलिनी - दिव्य त्रिशूल धारण करने वाली
21. चंद्रकला - अर्धचंद्र धारण करने वाली
22. शैलेश्वरी - पर्वतों की देवी और महारानी
23. शैलश्री - पर्वतों की सुंदरता और शोभा
24. नागेन्द्री - पर्वतों के राजा की पुत्री
25. अद्रिका - छोटा पर्वत, दिव्य
26. हेमजा - स्वर्ण से जन्मी, हिमालय की बेटी
27. हिमाद्रि - बर्फ का शिखर, हिमालय
28. शिखरिणी - पर्वत की चोटी, भव्य और महान
29. भव्या - भव्य, शुभ और दिव्य
30. पार्विणी - उत्सव, पार्वती से संबंधित
31. सत्या - सत्यवादी, देवी सती का एक नाम

Advertisement

Also Read: Crazy Nicknames for Boys: छोटे बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं कूल और हटके निक नेम? देखें लड़कों के 30+ क्रेजी नामों की लिस्ट

Advertisement

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×